फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   परीक्षा कक्ष में मोबाइल के साथ पकडी गई परीक्षार्थी

परीक्षा कक्ष में मोबाइल के साथ पकडी गई परीक्षार्थी

Mon, 19 Nov 2018 12:37 AM IST
Updated Mon, 19 Nov 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
परीक्षा कक्ष में मोबाइल के साथ पकडी गई परीक्षार्थी
परीक्षा कक्ष में मोबाइल के साथ पकड़ी गई अभ्यर्थी
विज्ञापन

व्हाट्स एप पर प्रश्नपत्र पति को भेजने का है आरोप
हिरासत में लेकर की जा रही है पूछताछ, मुकदमा दर्ज, पति की तलाश में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। जिले में शिक्षक पात्रता परीक्षा की पारदर्शिता के दावों की पोल खुल गई। परीक्षा केंद्र में एक प्रतिभागी मोबाइल के साथ पकड़ी गई। चर्चा है कि परीक्षार्थी ने अपने पति को पेपर व्हाट्स एप पर भेज दिया था। इसकी जानकारी कक्ष निरीक्षकों ने केंद्र व्यवस्थापक को दी। इसके बाद हड़कंप मच गया। उच्चाधिकारियों के संज्ञान में जैसे ही यह मामला आया तो आरोपी अभ्यर्थी को हिरासत में ले लिया गया। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस उसके पति की तलाश में जुट गई है। आरोपी परीक्षार्थी के पति को पकड़ने के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है।
रविवार को शिवजपत सिंह जनता इंटर कॉलेज भिटौली में शिक्षक पात्रता परीक्षा के दौरान दूसरी पाली में मोबाइल के साथ एक परीक्षार्थी पकड़ी गई। सरीफुन निशा पत्नी नौशाद निवासी रूदलापुर थाना कोठीभार शिवजपत सिंह जनता इंटर कॉलेज में परीक्षा देने पहुंची। यहां परीक्षा शुरू होते ही उसने मोबाइल निकालकर प्रश्नपत्र को मोबाइल में कैद कर लिया। चर्चा है कि उसने प्रश्नपत्र को व्हाट्स एप के माध्यम से अपने पति को भेज दिया। कक्ष निरीक्षक जनार्दन प्रसाद गुप्ता ने बताया कि जैसे ही मोबाइल पर नजर पड़ी तो तुरंत मोबाइल को कब्जे में ले लिया गया। साथ ही केंद्र व्यवस्थापक व्यास मुनि सिंह को इसकी जानकारी दी गई। उन्होंने इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी। परीक्षा ड्यूटी में लगे अधिकारी स्कूल पहुंचकर आरोपी परीक्षार्थी को हिरासत में लेकर मोबाइल को कब्जे में ले लिए। शिवजपत सिंह जनता इंटर कॉलेज के प्रबंधक शरद कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षार्थी को तुरंत पुलिस के हवाले कर दिया गया। साथ ही प्रधानाचार्य व्यास मुनि सिंह की ओर से तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया गया।
विज्ञापन

एसपी आरपी सिंह ने बताया कि आरोपी परीक्षार्थी सरीफुन निशा पत्नी नौशाद निवासी रूदलापुर थाना कोठीभार को हिरासत में लेकर महिला पुलिस पूछताछ कर रही है। साथ ही आईटी एक्ट और परीक्षा अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। महिला के पति की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित भेज दी गई है। डीएम अमरनाथ उपाध्याय ने बताया कि महिला परीक्षार्थी को हिरासत में ले लिया गया। सख्ती का नतीजा है कि उसे तुरंत पकड़ लिया गया। पुलिस कार्रवाई में जुटी है। परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए हर संभव कोशिश की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed