{"_id":"5977947e4f1c1b43018b466d","slug":"51501009022-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडियो वायरल करने वाले फूजैल सहित दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वीडियो वायरल करने वाले फूजैल सहित दो गिरफ्तार
Updated Wed, 26 Jul 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। टेढ़ीजंगल में कथित प्रेमी के साथ घूमने गई दलित किशोरी का डंडे के बल पर अश्लील वीडियो बनाने के आरोपी पिपरियां गांव निवासी फुजैल को कोल्हुई पुलिस मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। वीडियो वायरल होने के बाद वह मुंबई फरार हो गया था। पुलिस ने उसे रुदलापुर गांव के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इसके अलावा पिपरियां के ही बलिराम को मामले को दबाने के लिए धमकाने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार ने किया है। इस मामले मेेें अब तक छह लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
कोल्हुई क्षेत्र में एक माह पहले अश्लील वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो फुटेज में दो लड़के डंडे से पीट-पीट कर लड़की व उसके दोस्त को अश्लील पोज देकर वीडियो बनवाने के लिए मजबूर कर रहे थे। एक लड़का वीडियो बना रहा था। आईजी के संज्ञान के बाद कोल्हुई पुलिस मामले में कार्रवाई शुरू की। डंडे से पीटने वाले दोनों आरोपित बृजेश व सोमनाथ को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज दिया गया था। वही कथित प्रेमी अमरजीत और वीडियो डाउनलोड करने वाला मुड़ली का दुकानदार रामसुमेर भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
मोबाइल से वीडियो बनाने वाला फुजेल कार्रवाई के डर से मुंबई फरार हो गया था। पुलिस गिरफ्तारी के लिए दबाव बढ़ाई तो मुम्बई से घर के लिए रवाना हुआ। फुजैल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस मुखबिरों को भी लगा दी थी। मंगलवार को जैसे ही कोल्हुई क्षेत्र के रुदलापुर गांव के समीप पहुंचा, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। साथ ही इस मामले में डरा धमका कर दबाव बनाने वाले बलिराम को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फुजैल के खिलाफ षड्यंत्र की धारा 120 बी व 67 आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। लड़की का अश्लील वीडियो बनाने के बाद फुजैल ने सबसे पहले वीडियो क्लिप अपने जीजा को सऊदी अरब भेजा था। वही बलिराम के खिलाफ मामले में डरा धमकाने, एक राय हो कर दबाव बनाने सहित एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
इस प्रकरण की जांच गंभीरता से की जा रही है। अब तक छह लोगों की गिरफ्तारी हुई है। गहन जांच पड1ताल की जा रही है। पुलिस इस पूरे मामले में गंभीर है।
आरपी सिंह, एसपी, महराजगंज
पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये मदद की गुहार
महराजगंज। देवदह बौध विकास समिति के पदाधिकारियों ने डीएम को ज्ञापन देकर ग्राम पंचायत बनरसिंहा कला के निकट टेढ़ी घाट के जंगल में घटी घटना गैंगरेप और मारपीट के मामले में पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये मदद देने और सभी दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
समिति के अध्यक्ष जितेन्द्र राव ने कहा कि ग्राम बनरसिंहा कला के निकट टेढ़ी जंगल में हैवानियत की घटना से क्षेत्र की महिलाओं, बच्चों में भय हो गया है। इतना ही नहीं आमजन में आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये सहायता के रूप में दिया जाए, जिससे राहत मिल सके। इस मौके पर रोहित गौतम, विजय गौतम, लक्ष्मीचंद्र पटेल, पप्पू भारती आदि मौजूद रहे।