{"_id":"5930613b4f1c1b1e10bdb167","slug":"5-assam-cops-caught-in-nepal","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम के 5 सिपाही नेपाल पुलिस की हिरासत में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
असम के 5 सिपाही नेपाल पुलिस की हिरासत में
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jun 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
सीमा पर चाैकसी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनौली। नेपाल कैलाली जिले के धनगढी स्थित डोटी कस्बे में मुखबिर की सूचना पर असम पुलिस सादे वर्दी में उसे पकड़ने नेपाल पहुंच गई और हिरासत में लेकर अभी वह भारतीय सीमा के पास ही पहुंची थी कि आरोपी के परिवार वालों ने अपहरण की सूचना नेपाल पुलिस को दी। सक्रिय हुई नेपाल पुलिस ने सभी को भारत नेपाल सीमा धनगढ़ी के पास पकड़ लिया और अपने को असम पुलिस कहने वाले सभी पांच पुलिस कर्मियो को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
कैलाली जिले के डीएसपी नागराज ने पत्रकारों को बताया कि बीती रात दो बजे चार पहिया वाहन से आए पांच लोग डोटी कस्बे के रहने वाले लालबहादुर को घर से मारपीट कर उठा ले गए। इसकी सूचना उनकी पत्नी ने पुलिस को दी। सूचना पर सक्रिय हुई नेपाल पुलिस ने भारत धनगढी जाने वाले मार्ग पर कार को रोक लिया। युवक को मुक्त कराते हुए अपहरण में शामिल कार चालक समेत छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सभी अपने को भारतीय पुलिस कर्मी बता रहे हैं। इसकी सूचना अधिकारियों को दी गई है।