फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   अप्राकृतिक दुष्कर्म के चार आरोपी भेजे गए बाल सुधार गृह

अप्राकृतिक दुष्कर्म के चार आरोपी भेजे गए बाल सुधार गृह

Tue, 23 Apr 2019 12:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
अप्राकृतिक दुष्कर्म के चार आरोपी भेजे गए बाल सुधार गृह
अप्राकृतिक दुष्कर्म के चार आरोपी भेजे गए बाल सुधार गृह
विज्ञापन

आरोपियों में एडीओ पंचायत का बेटा भी शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। कोतवाली क्षेत्र में एक स्थान पर दस वर्षीय बालक के साथ चार किशोरों ने अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। शिकायत होने पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेज दिया। घटना 20 अप्रैल की है। पीड़ित बालक ने अपने पिता को पूरी बताई। इसके बाद पिता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। चार आरोपियों में एक एडीओ पंचायत का बेटा बताया जा रहा है।
बीते 20 अप्रैल को दिन में चार किशोर मिलकर दस वर्षीय बालक को एक स्थान पर ले गए। आरोप है कि वहां चारो ने बालक के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने बालक को किसी अन्य को इसकी जानकारी देने पर जानमाल की धमकी भी दी। बाद में बालक ने पूरी बात अपने पिता को बताई। इसके बाद पीड़ित के पिता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाल रामदवन मौर्य ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। उधर, नौतनवां थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की देर रात किशोर द्वारा 3 साल बच्चे के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। मासूम की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी किशोर पर मुकदमा दर्जकर हिरासत में लिया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक बिहागड़ सिंह यादव ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्तेदारी में आए एक किशोर तीन वर्षीय मासूम को टॉफी देकर बहला फुसलाकर एक खाली मकान ले गया। आरोप है किशोर ने वहां मासूम के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। यह जानकारी मासूम ने अपनी मां को दी। इसके बाद उसकी मां ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर मुकदमा पंजीकृत कर जांच कर रही है। प्रभारी निरीक्षक बिहागड़ सिंह यादव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ अप्राकृतिक दुष्कर्म तथा पॉस्को एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed