फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   4 injured in rampage in pahuni

मारपीट में दो महिलाओं समेत चार घायल

Sat, 21 Oct 2017 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 21 Oct 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
4 injured in rampage in pahuni
जमीन के विवाद में मारपीट के बाद घायल महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
सोनौली। कोतवाली क्षेत्र के पहुनी टोले पर दो वर्गों के बीच मामूली बात को लेकर उपजे विवाद और मारपीट में पुलिस ने एक पक्ष से 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर 4 को गिरफ्तार कर लिया है जबकि बाकी नामजद फरार है। इस विवाद में एक पक्ष से दो महिला समेत चार लोग घायल हो गए । गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन


शुक्रवार की शाम करीब 7:00 बजे एक युवक अपने ससुराल से बाइक से घर जा रहा था। रास्ते में सुरेश (15) नामक किशोर ने अनजाने में उसके ऊपर धूल फेंक दी। इससे खफा होकर वह वापस ससुराल पहुंनी टोले पर पहुंचा और लोगों को गोल बंद कर सुरेश के घर को घेर लिया। इतनी संख्या में लोगों को देख सुरेश घर में छुप गया।
विज्ञापन


महिलाएं दरवाजे पर खड़ी होकर मान-मनव्वल करती रहीं। आक्रोशित लोगों ने महिलाओं से बदसलूकी शुरू कर दी और उनके धक्का-मुक्की और मारपीट से गर्भवती महिला किरण और अनीता चोटिल हो गई। बगल में रहने वाले सूरज जब बीच बचाव का प्रयास किया तो उसकी भी पिटाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सुचना पूरे गांव में फैल गई तो लोग लाठी डंडा लेकर घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। माहौल बिगड़ता देख दूसरा पक्ष भागने लगा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। स्थिति और बिगड़ती, इसके पहले ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी।


कोतवाल बृजेश कुमार सिंह ने बताया की पीड़ित किसमती पत्नी राम बरन की तहरीर पर 12 लोगों के खिलाफ मारपीट बलवा समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चार को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि बाकी लोग घर छोड़ कर फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। घायलों का नौतनवां सीएचसी में इलाज चल रहा है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed