{"_id":"59c2bb274f1c1b88688b5ad5","slug":"31505934119-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राइवेट अस्पताल की ओपीडी सील","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्राइवेट अस्पताल की ओपीडी सील
Updated Thu, 21 Sep 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बृजमनगंज। प्रसव के दौरान बच्चे की मौत के मामले में सीएमओ ने प्राइवेट अस्पताल की ओपीडी को सील कर दी है। बुधवार को सीएमओ डा. क्षमाशंकर पांडेय व एसडीएम फरेंदा सीएचसी बृजमनगंज पहुंचे और मामले की जांच की। एक प्राइवेट अस्पताल की ओपीडी को सील कर दी गई।
ग्राम सभा खड़खोड़ा निवासी दुर्गावती देवी पत्नी तिजू को बीते मंगलवार की सुबह करीब 8 बजे प्रसव पीड़ा हुई। 108 नंबर एंबुलेंस से संबंधित आशा परिजनों के साथ प्रसूता को सीएचसी बृजमनगंज लायी। यहां बेहतर सुविधा न मिल पाने के कारण परिजन नजदीक के प्राइवेट अस्पताल चले गए। जहां नार्मल डेलीवरी में मरा बच्चा पैदा हुआ। ग्राम प्रधान प्रदीप सिंह ने डीएम व सीएमओ को फोन कर सीएचसी बृजमनगंज में तैनात स्टाफ नर्स पर लापरवाही का आरोप लगाया। बुधवार की दोपहर में सीएमओ क्षमाशंकर तिवारी, एसीएमओ विमल द्विवेदी व एसडीएम फरेंदा मौके पर पहुंचे। सीएमओ ने सीएचसी बृजमनगंज पर ग्राम प्रधान प्रदीप सिंह, प्रसूता के परिजनों व आशा एवं स्टाप नर्स सहित कई स्वास्थ्य कर्मियों का बयान दर्ज किया। सीएमओ के निर्देश पर एसीएमओ डा. विमल ने प्राइवेट अस्पताल की ओपीडी सील कर दी। सीएचसी बृजमनगंज के स्टाफ नर्स और आशा को कार्यालय में अभिलेख के साथ उपस्थित होने का निर्देश दिया है।