{"_id":"57d3024b4f1c1ba83031b8dd","slug":"25-booked","type":"story","status":"publish","title_hn":"हियुवा प्रदेश अध्यक्ष समेत 25 पर केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हियुवा प्रदेश अध्यक्ष समेत 25 पर केस
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
पुलिसकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लक्ष्मीपुर। लक्ष्मीपुर में दो समुदायों के बीच मारपीट के मामले में गुरुवार देर रात पुलिस ने हियुवा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील सिंह समेत 25 लोगों के खिलाफ उत्तेजक भाषण देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने गुरुवार को लाव-लश्कर के साथ लक्ष्मीपुर जा रहे हियुवा प्रदेश अध्यक्ष को निषेधाज्ञा का हवाला देकर गिरफ्तार कर लिया था। बाद में एसडीएम ने मुचलका पर सभी को रिहा कर दिया था। पहले भी 19 लोगों पर कार्रवाई की गई थी।
पुरंदरपुर थाना के लक्ष्मीपुर में सोमवार को हुए मारपीट के मामले में पुलिस की एकतरफा कार्रवाई के विरोध में प्रदेश अध्यक्ष गुरुवार को कार्यकर्ताओं के साथ लक्ष्मीपुर जा रहे थे। पुलिस ने पैसिया ललाइन में ही गिरफ्तार कर लिया था। सुनील सिंह समेत शेष विजय सिंह, भूपेंद्र सिंह, नरसिंह पांडेय, सतीश सिंह, रामसेवक जायसवाल, कृष्णानंदपुरी, मुन्ना, संजय यादव, आकाश श्रीवास्तव, बैजनाथ यादव, कुंदन सिंह, सूरज सिंह, दीपक श्रीवास्तव, पवन यादव, अभिनंदन तिवारी, राहुल द्विवेदी, ऋषि चौधरी व रामपाल सिंह पर निषेधाज्ञा उल्लंघन का मामला दर्ज कर लिया। देर शाम एसडीएम नौतनवां ने सबको मुचलका पर रिहा कर दिया था।
देर रात एसआई सुरेंद्र उपाध्याय की तहरीर पर हियुवा प्रदेश अध्यक्ष समेत 25 पर उत्तेजक भाषण देने के साथ ही अन्य गंभीर मामलों में मुकदमा दर्ज कर लिया। इसकी भनक लगते ही हियुवा ने नाराजगी जताई है। हियुवा के प्रदेश अध्यक्ष ने महा हिंदूपंचायत की चेतावनी दी है। एसओ पुरंदरपुर ओपी चौहान ने कहा कि पुलिस शांति व्यवस्था कायम कर रही है।