{"_id":"59bd76104f1c1b9b688b4fec","slug":"21505588752-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेजौड़ा शराब की दुकान में उत्पात मचाया, लूटपाट का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेजौड़ा शराब की दुकान में उत्पात मचाया, लूटपाट का आरोप
Updated Sun, 17 Sep 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पनियरा/गांगी बाजार। रजौड़ा के तिराहे पर स्थित सरकारी देसी शराब की दुकान में शुक्रवार शाम गांव के ही 18-20 युवकों ने धावा बोल दिया। युवकों ने दुकान में घुसकर रुपये भी लूट लिया। मुनीब को दुकान के अंदर बंद कर तोड़-फोड़ शुरू कर दी। मुनीब ने 100 नंबर पर कॉल किया। मौके पहुंचे एसओ पनियरा ने शटर खोल कर दुकान के अंदर से मुनीब को निकाला।
पनियरा थाना क्षेत्र के रजौड़ा ग्राम सभा में शुक्रवार की देर शाम रजौड़ा तिराहे पर स्थित सरकारी देसी शराब की दुकान पर गांव के युवकों का समूह पहुंचा। मुनीब को गाली देते हुए कुछ युवक दुकान के अंदर घुस गए। दुकान से 20-25 हजार रुपये छीन कर मुनीब को दुकान के अंदर बंद कर दिया। मुनीब योगेंद्र यादव ने 100 नंबर पर फोन किया तो एसओ ओपी चौहान मौके पर पहुंचे और दुकान खोलवा कर मुनीब की जान बचाई। पनियरा पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है। बाकी लोग भागने में सफल रहे। दुकान का मुनीब योगेंद्र यादव ने पुलिस को देर रात 11 नामजद सहित कुल तीस लोगों के विरुद्ध लिखित तहरीर दे दी है। इस संबंध में एसओ ने बताया कि दोनों तरफ से एनसीआर दर्ज कर ली है। जांच कर कार्रवाई होगी।