फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   सड़क हादसे में ट्रक चलक की मौत

सड़क हादसे में ट्रक चलक की मौत

Tue, 25 Jul 2017 12:27 AM IST
Updated Tue, 25 Jul 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में ट्रक चलक की मौत

विज्ञापन


लेहड़ा बाजार( महराजगंज)। बृजमानगंज थाना क्षेत्र के फुलमनहा ग्रामसभा के लेहड़ा बाजार निवासी 22 वर्षीय युवक की बीती रात कप्तानगंज बस्ती के पास टेलर की टक्कर में घायल हो गया। जिला अस्पताल बस्ती में इलाज के दौरान मौत हो गई। ग्रामसभा फुलमनहा के लेहड़ा बाजार निवासी सहजादे पुत्र मो0 रफीक उर्फ राजू उम्र 22 वर्ष ट्रक चलाता था।
झांसी से गिटटी लादकर गोरखपुर आ रहा था। कप्तानगंज बस्ती के पास आगे चलती टेलर में पीछे से टक्कर मार दिया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। 100 नंबर पुलिस ने उसे बस्ती जिला अस्पताल भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान रात में हो गई।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि मृतक सहजादे गिट्टी लाने झांसी गिट्टी लाने गए थे। रात 12 बजे अपनी मां से फोन पर बात किए। रात 1 बजे उनकी बहन के पास कोई फोन किया कि ट्रक चालक की दुर्घटना हो गई है जिसका इलाज बस्ती में चल रहा है। उसके बाद मृतक की बहन घर फोन करके परिजनों को घटना के बारे में बताई। सुबह अस्पताल फोन आया कि रात 2:30 बजे चालक की मौत हो गई। सुबह सूचना मिलते ही मौके पर परिजन और मृतक के रिश्तेदार पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों को मौत की सूचना मिलते ही हंसते खेलते परिवार पर दु:ख का पहाड़ टूट पड़ा। मृतक के पिता रफीक और माता का रो -रो कर बुरा हाल है। परिजनों के घर में पूरा माहौल गमगीन हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed