{"_id":"5a22fafc4f1c1b71548c0d0c","slug":"201512241916-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व प्रधानमंत्री प्रचंड की जनसभा में विस्फोट, मचा भगदड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व प्रधानमंत्री प्रचंड की जनसभा में विस्फोट, मचा भगदड़
Updated Sun, 03 Dec 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनौली (महराजगंज)। सोनौली की सीमा से 20 किलोमीटर दूर रूपनदेही जिले के पकड़ी में नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड की चुनावी सभा स्थल के समीप शनिवार को विस्फोट होने से अफरातफरी मच गई। विस्फोट होते ही सभा में मौजूद लोग इधर-उधर भागने लगे। नेपाल पुलिस और सेना के जवानों ने सभा स्थल पर चारों तरफ से घेरेबंदी कर पुष्प कमल दहाल प्रचंड को भी सुरक्षा घेरे में ले लिया।
विस्फोट सभास्थल से करीब सौ मीटर की दूरी पर हुआ। उधर, विस्फोट स्थल पर दो और बम भी मिले। जिसे सेना के बम निरोधी दस्ते ने मौके पर पहुंचकर निष्क्रिय कर दिया। नेपाल पुलिस इस मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। विस्फोट के कारण करीब दो घंटे प्रचंड की चुनावी सभा रुकी रही। उसके बाद सभा हुई। रूपनदेही के जिला अधिकारी मदन भूजेल ने बताया कि बम विस्फोट में जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। लोगों में दहशत फैलाने के लिए धमाके किए गए हैं।