फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   2. The dead body of the former head found on the road, the possibility of murder

सड़क पर मिला पूर्व प्रधान का शव,हत्या की आशंका

Mon, 16 Oct 2017 12:29 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Mon, 16 Oct 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
2. The dead body of the former head found on the road, the possibility of murder
सड़क पर मिला पूर्व प्रधान का शव,हत्या की आशंका - फोटो : अमर उजाला

महराजगंज/खुटहां।

विज्ञापन

पनियरा थाना क्षेत्र के हंसखोरी गांव के पश्चिम रोड पर रविवार को वृद्ध की लाश मिली। वृद्ध की हत्या की आशंका जताई जा रही है। सुबह गांव के बाहर टहलने निकले लोगों ने शव देखा तो पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वृद्ध की पहचान पैंट के जेब में मिले आधार कार्ड के माध्यम से हुई। जानकारी मिलने पर घर वाले मौके पर पहुंचे। घर वालों से पता चला कि वृद्ध बृहस्पतिवार को घर से निकले थे, वापस नहीं लौटने पर उनकी खोजबीन कर रहे थे, इस बीच रविवार को उनकी लाश मिली।

पनियरा थाना क्षेत्र के हसखोरी गांव के पश्चिम सड़क पर रविवार की सुबह वृद्ध का शव मिला। जिसकी पहचान दद्दन पाल (68) निवासी समरधीरा थाना पुरंदरपुर के रूप में हुई। दद्दन की पहचान उनके जेब में मिले आधार कार्ड के जरिए हुई। जानकारी मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने घर वालों को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे घर वालों ने दद्दन पाल की पहचान कर पुष्टि की।

विज्ञापन


परिजनों के अनुसार दद्दन बीते बृहस्पतिवार को घर से गोरखपुर जाने के लिए कह कर निकले थे लेकिन जब शाम तक नहीं लौटे तो चिंता होने लगी। इसके बाद रिश्तेदारों और शुभ चिंतकों से पूछताछ कर जानकारी ली गई लेकिन कुछ पता नहीं चला। रविवार को पुलिस की ओर से जानकारी दी गई घर में कोहराम मच गया। दद्दन से चार पुत्र गिरिजेश पाल, दिनेश पाल, राजेश पाल व संतोष पाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे बड़े पुत्र गिरिजेश दद्दन का शव देख फफक कर रो पड़े। उधर, दद्दन का शव की हालत देख यह आशंका जताई जा रही थी कि हत्या दूसरी जगह करके शव सड़क किनारे लाकर फेंक दिया गया होगा। दद्दन के बाएं हाथ के अंगूठे में स्याही लगी हुई थी। दद्दन समरधीरा गांव के दो बार ग्राम प्रधान भी रह चुके थे। बताया जाता है कि वह मूल रूप से संतकबीर नगर जिले के हरिहरपुर गांव के रहने वाले थे। उनके पिता चंद्रमौली को पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के समरधीरा गांव में नेवासा मिला था। यहां पर दद्दन पाल बचपन से ही रहते थे। यही पर इनके चारों पुत्र भी रहते हैं।


दद्दन पाल की मौत से पूरा परिवार गमगीन है। पिता को खोने गम में बेटे व बहू सभी को रो-रोकर बुरा हाल है।थानाध्यक्ष पनियरा ओपी चौहान का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की जानकारी हो सकेगी। परिजनों की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed