फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   वसीयत करने आए पिता को पुत्रों ने पीटा

वसीयत करने आए पिता को पुत्रों ने पीटा

Wed, 05 Dec 2018 12:20 AM IST
Updated Wed, 05 Dec 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
वसीयत करने आए पिता को पुत्रों ने पीटा
वसीयत करने आए पिता को बेटों ने पीटा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
निचलौल। कोतवाली ठूठीबारी क्षेत्र के गांव चटिया निवासी सूर्यमन गुप्ता (95) मंगलवार को निचलौल तहसील में अपने पांच पुत्रों चिनकू, रामबली, त्रिलोकी, रामचन्द्र व चानबली के नाम संपत्ति का वसीयत करने आए हुए थे। बुजुर्ग पिता की किसी बात पर भाइयों में अनबन हो गई। जिस पर रजिस्ट्रार दफ्तर केे बाहर पुत्रों ने पिता की ही पिटाई शुरू कर दी। बुजुर्ग की पिटाई देख रजिस्ट्रार दफ्तर के कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस पुत्रों को हिरासत में लेकर थाने ले आई।

तहसील परिसर आए पुत्र चिनकू का आरोप है कि पिता सूर्यमन अपनी संपत्ति से उसे बेदखल करना चाह रहे थे। वहीं पुत्र रामबली व त्रिलोकी सहित अन्य का आरोप था कि भाई चिनकू ने पूर्व में बुजुर्ग पिता सूर्यमन को धोखे से तहसील के रजिस्ट्रार दफ्तर लाकर कुल सात एकड़ जायदाद में से 50 डिस्मिल खेत अपने नाम करा लिया। इन लोगों ने चिनकू पर सागौन के पेड़ के बागीचे का 13 डिस्मिल जमीन भी अपने नाम करा लेने का आरोप लगाया। उनका यह भी कहना था कि बाकी की जायदाद पर बैंक से कर्ज ले रखा है। उसके बावजूद वह भाइयों की हिस्से से जायदाद मांग कर रहा था। उनका यह भी आरोप था कि मना करने के बावजूद भी उन लोगों के हिस्से से पिता चिनकू को वसीयत में नाम डालने की बात कह रहे थे। जिस पर विवाद हो गया। रजिस्ट्रार कार्यालय के लिपिक विनोद चंद्र का कहना था कि अभी वसीयत नहीं हुई थी कि दफ्तर के बाहर मारपीट शुरू हो गई। इस संबंध में इंस्पेक्टर हरेंद्र मिश्रा का कहना है कि संपत्ति के लिए रजिस्ट्रार दफ्तर में पिता की पिटाई करने के आरोप में पुत्रों को हिरासत में ले लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जा जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed