{"_id":"6afdf7cd7627c847f803769c","slug":"youth-killed-four-injured-in-collision-between-two-bikes-deoria-news-c-208-1-deo1036-196978-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत, चार घायल
Thu, 19 Nov 2026 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 19 Nov 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
बघौचघाट। थाना क्षेत्र के मलसी चौराहे के पास बुधवार की देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में पांच युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को एंबुलेंस से सीएचसी पथरदेवा पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। दो घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया गया। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार, पकहां उत्तर टोला निवासी हरिकिशन कुशवाहा (30) पुत्र राम बड़ाई और गजही निवासी सुग्रीव बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान दूसरी बाइक पर सवार कुशीनगर जिले के कसया थाना क्षेत्र के खदही गांव निवासी अमित मुसहर (22), अर्जुन मुसहर (22) और निखिल उर्फ शैलेश मुसहर (20) बघौचघाट की ओर जा रहे थे। मलसी चौराहे के पास दोनों बाइकों में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि पांचों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दो एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहां अर्जुन मुसहर को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हरिकिशन और सुग्रीव को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जबकि अमित और निखिल का उपचार सीएचसी में चल रहा है।
विज्ञापन
एसओ अनिल कुमार तिवारी ने बताया कि हादसे में एक युवक की मौत हुई है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। क्षेत्राधिकारी संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।