फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   युवक की हत्या कर फेंकी गयी लाश बरामद

युवक की हत्या कर फेंकी गयी लाश बरामद

Mon, 11 Mar 2019 12:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
युवक की हत्या कर फेंकी गयी लाश बरामद
युवक की हत्या कर फेंकी गई लाश बरामद
विज्ञापन

हत्या कर साक्ष्य मिटाने का मुकदमा दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
लक्ष्मीपुर। पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर-समरधीरा मार्ग पर महुअवा बाबा स्थान पर रविवार की सुबह जब कुछ लोग मंदिर पर पहुंचे तो वहां कपूर जलाने के स्थान के पास युवक का शव दिखा। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के भाई संदीप की तहरीर पर पुलिस ने हत्या करने व साक्ष्य मिटाने का मुकदमा दर्ज किया है।

रानीपुर - समरधीरा संपर्क मार्ग पर स्थित महुअवा बाबा स्थान पर युवक की हत्या कर शव फेंक दिए जाने के मामले में लोगों के बीच पूरे दिन चर्चा होती रही। रविवार को सुबह जब कुछ लोग पूजा-अर्चना के लिए बाबा के स्थान पहुंचे पहुंचे तो वहां कपूर जलाने वाले स्थान के पास एक युवक की लाश दिखी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। युवक की शिनाख्त पकरडीहा निवासी सुनील यादव (24) के रूप में हुई। सुनील के भाई संदीप यादव की तहरीर पर पुलिस ने हत्या कर साक्ष्य मिटाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने भी इस घटना को प्रथम दृष्टया हत्या का मामला बताया है। प्रभारी थानाध्यक्ष पुरंदरपुर गंगाराम यादव ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कहा कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रह है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed