{"_id":"5c7c1a73bdec2273923c34cc","slug":"171551637107-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"952 शीशी नेपाली शराब के साथ तीन गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
952 शीशी नेपाली शराब के साथ तीन गिरफ्तार
Sun, 03 Mar 2019 11:48 PM IST
राकेश पांडेय
maharajganj
maharajganj
Published by: राकेश पांडेय
Updated Sun, 03 Mar 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
झुलनीपुर में बरामद शराब व अभियुक्त के साथ एसएसबी के जवान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौतनवां/निचलौल। नेपाल सीमा पर एसएसबी व पुलिस टीम ने रविवार को 952 शीशी नेपाली शराब के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। नौतनवां प्रतिनिधि के अनुसार, एसएसबी एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने रविवार की दोपहर भारत नेपाल सीमा पर मुडिला गांव के समीप नेपाल से साइकिल पर लादकर भारत में लाई जा रही 307 शीशी नेपाली शराब के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष बिहागड़ सिंह ने बताया कि पूछताछ में युवक की पहचान नेपाल के मुडिला गांव निवासी संदीप सहानी (28) के रूप में की गई।
निचलौल प्रतिनिधि के अनुसार, नेपाल सीमा के गांव कनमिसवां के निकट जांच के दौरान 600 शीशी नेपाली शराब व दो साइकिल के साथ एक व्यक्ति को एसएसबी जवानों ने गिरफ्तार कर लिया गया। एसएसबी के उपनिरीक्षक पंकज कुमार ने बताया कि जांच के दौरान साइकिल पर लदी बोरी से 600 शीशी नेपाली शराब बरामद हुई। आरोपी ने अपना नाम दिपेश चौहान निवासी डोमा के रूप में हुई है। नेपाली शराब व आरोपी को पुलिस को सौप दिया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक गजेंद्र राय ने बताया कि शराब को जब्त कर आरोपी को चालान कर दिया गया है।
वहीं एक अन्य मामले में निचलौल थाना क्षेत्र के गांव ईटहिया के निकट छोटी नहर से रविवार लगभग शाम करीब चार बजे पुलिस ने क्षेत्र में गश्त के दौरान एक व्यक्ति को 45 शीशी नेपाली शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया है। इंस्पेक्टर गजेंद्र राय ने बताया कि सूरज चौहान निवासी गडौरा बाजार को 45 शीशी शराब के साथ पकड़कर चालान किया गया है।