{"_id":"5b65f22e4f1c1bb8538b6f23","slug":"171533407790-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक लडकी के दो आशिकों की गांव में जमकर धुनाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक लडकी के दो आशिकों की गांव में जमकर धुनाई
Updated Sun, 05 Aug 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो आशिकों की गांव में धुनाई
एक लड़की से मिलने पहुंचे थे दोनों युवक, चौकीदार ने दी तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव में एक लड़की के दो आशिकों की जमकर धुनाई हुई। इसके बाद दोनों भगा दिया गया। बदनाम की डर से युवकों ने कोतवाली में तहरीर नहीं दी। गांव के चौकीदार ने तहरीर देकर पुलिस को घटना की जानकारी दी।
गांव के प्राइमरी स्कूल में शनिवार की देर शाम दो युवक बाइक से एक लड़की से मिलने पहुंचे। बाइक स्कूल के बाहर खड़ी कर दी। दोनों में से एक बाहर खड़ा था। दूसरा स्कूल परिसर में लड़की से बातचीत कर रहा था। इस बीच गांव के कुछ युवक शौच जा रहे थे। उन्हें स्कूल के पास बाइक और युवक को देखकर संदेह हुआ। गांव के लोगों को इसकी जानकारी दी गई तो गांव से तमाम लोग प्राइमरी स्कूल पर पहुंच गए। लड़की को वहां से भगा दिया गया। इसके बाद गांव के लोगों ने दोनों युवकों को जमकर पीटा। दोनो युवकों को लाठी-डंडे से ही नहीं हाथ-पैर से भी पीटा गया। बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। इसके बाद दोनों को कान पकड़ कर उठाया बैठाया गया। फिर छोड़ दिया। गांव के चौकीदार ने कोतवाली में तहरीर देकर युवकों को पीटे जाने की सूचना दी। कोतवाल रामदवन मौर्य ने बताया कि चौकीदार ने तहरीर दी है। घटना की जांच-पड़ताल की जा रही है।