{"_id":"5983712e4f1c1bc6758b464d","slug":"171501786414-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने में केस दर्ज न करने वाले थानेदारो के खिलाफ होगी कार्रवाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
थाने में केस दर्ज न करने वाले थानेदारो के खिलाफ होगी कार्रवाई
Updated Fri, 04 Aug 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। जनपद के सभी थानेदारों को एसपी ने सुरधरने का एक मौका दिया है। थाने में केस न दर्ज करने वाले थानेदारों की अब लिस्ट बनेगी। अगर कोई थानेदार केस दर्ज करने के लिए पीड़ित को दौड़ाया तो उसकी थानेदारी जा सकती है। मानिटरिंग के लिए पीआरओ को जिम्मेदारी दी गई है। थाने में केस दर्ज नहीं होने पर फरियादी एसपी दफ्तर शिकायत लेकर आया तो संबंधित थानेदार के खिलाफ कार्रवाई होगी।
गुरुवार को एसपी आरपी सिंह अपने कार्यालय में जनसुनवाई कर रहे थे। पुरंदरपुर क्षेत्र की महिला ने एसपी को बताया कि मारपीट के मामले में थानेदार ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। एसपी ने तुरंत थानेदार से बात की और त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया। इसके बाद सभी थानेदारों को निर्देशित किया कि अगर मुकदमा दर्ज नहीं होने कर शिकायत आई तो तुरंत एक्शन लिया जाएगा। पीआरओ हर रोज इसकी मानिटरिंग करेंगे। साथ ही लिस्ट बनाएंगे कि किस थाने से जुड़ा मामला एसपी दफ्तर आया। थानेदार की की लापरवाही उजागर हुई तो कार्रवाई की जाएगी। पीआरओ सप्ताह भर में लिस्ट तैयार एसपी को देंगे।
एसपी आरपी सिंह ने बताया कि थाने में सभी फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाएगा। जरूरत के अनुसार मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा, जिससे कि पीड़ित को भटकना न पडे़। अगर किसी थाने में पीड़ितों की फरियाद पर मुकदमा दर्ज नहीं हुआ तो संबंधित थानेदार के खिलाफ कार्रवाई होगी।