{"_id":"5c9e5e5ebdec2207143e9757","slug":"161553882718-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ लाख नेपाली करेंसी के साथ गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठूठीबारी (महराजगंज)। भारतीय सीमा क्षेत्र से नेपाल ले जा रहे आठ लाख नेपाली रुपये के साथ एक युवक को एसएसबी के जवानों ने पकड़ लिया। उसे कार्रवाई के लिए ठूठीबारी कोतवाली पुलिस को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
एसएसबी बीओपी इंचार्ज विश्व दीपक त्रिपाठी ने बताया कि शुक्रवार की सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक नेपाली नोटों की गड्डी अपने शरीर में कपड़े से बांधकर नेपाल लेकर जाने वाला है। बताए गए रास्ते पर सुबह करीब 10 बजे एसएसबी के जवानों ने सघन तलाशी शुरू की। इसी दौरान ठूठीबारी मरचहवां बगीचे के समीप एक युवक बाइक से आता दिखाई दिया। संदेह होने पर जब जांच की गई तो उसके शरीर में कपड़े से बंधे आठ लाख नेपाली रुपये बरामद हुए। पकड़े गए युवक की पहचान नेपाल नवलपरासी जिले के नौडिहवां गांव निवासी जय प्रकाश चौधरी के रूप में हुई। ठूठीबारी कोतवाल छोटेलाल ने बताया कि युवक से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।