फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   पुलिस के पहरे में बरगदवां टोले के लोगों की गुजरी रात 17-14-46

पुलिस के पहरे में बरगदवां टोले के लोगों की गुजरी रात 17-14-46

Tue, 09 Oct 2018 12:23 AM IST
Updated Tue, 09 Oct 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
पुलिस के पहरे में बरगदवां टोले के लोगों की गुजरी रात 17-14-46

विज्ञापन
फोटो:-
पुलिस के पहरे में पूरी रात ‘बेचैन’ रहा बरगदवां टोला
- गश्त लगाते रहे पुलिसकर्मी, उपद्रव मचाने वालों की तलाश
- सुबह भी गांव में पसरा रहा सन्नाटा, 11 लोगों का चालान


अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र के बरगदवां टोले की पिछली रात पुलिस के पहले में बेचैनी में बीती। पुलिस के जवान पूरी रात उपद्रवियों की तलाश में गांव में गश्त लगाते रहे और लोग अपने-अपने घरों में दुबके रहे। लोगों पर खाकी का खौफ इस कदर तारी था कि उन्होंने पड़ोसियों का हालचाल जानने के लिए भी बाहर निकलने की जहमत नहीं उठाई। वैसे तो पुलिस ने टोले में स्थिति सामान्य होने की बात कही, लेकिन सुबह का नजारा रात की कहानी कह रहा था। सुबह के समय भी गांव की गलियों में सन्नाटा पसरा हुआ था। दिख रही थी तो बस खाकी वर्दी। इन सबके बीच, पुलिस ने अब तक 11 लोगों का चालान किया है।
बरगदवां टोले में रविवार को भगवा झंडा लगाने के मुद्दे पर दो समुदाय के बीच जमकर मारपीट हुई थी। दोनों ओर से ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे चले थे। बवाल में दोनों पक्ष के 13 लोग घायल हुए थे। इसके बाद से टोले में पुलिस तैनात है और उपद्रवियों की तलाश हो रही है। रविवार की पूरी रात पुलिस गांव में गश्त करती रही और गांव के लोग दहशत में जागते रहे। सोमवार सुबह भी गांव में पुलिस के पहले में गांव की गलियों में सन्नाटा पसरा रहा। एक घर के दरवाजे पर एक महिला बैठी दिखी। पूछने पर उसने बस इतना कहा कि कुछ लोग माहौल बिगाड़ने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन

आगे बढ़ने पर वृद्धा हकीकुन निशा दिखी। उन्होंने कहा कि पूरी रात परिवार के लोग खौफ में रहे कि कहीं फिर बवाल न हो जाए। दरवाजे की ओट से झांक रही महीरून निशा ने बताया कि वह बच्चों को लेकर घर में बंद है। बाहर निकलने की हिम्मत नहीं हो रही है। इशरत जहां ने कहा कि हिंसा के दौरान जमकर ईंट-पत्थर चले थे। कुछ ईंट उनके घर की छत पर आकर गिरे थे। गांव में दहशत फैल गई थी। लोग इधर-उधर भाग रहे थे। तमाम लोग डर से गांव छोड़क चले गए हैं। उन्हें भय है कि कहीं वे बेवजह मुसीबत में न फंस जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष पनियरा मनीष कुमार सिंह ने बताया कि 14 नामजद में से गांव के बदरुद्दीन, सफीउल्लाह, नबीउल्लाह, मुस्तफा, रमजान, कमरे आलम, खुर्शीद आलम, इजहार, इरफान, सहवाग, बिकाउ को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें चालान कर दिया गया है। सिंह ने बताया कि उपद्रव के मामले में 25 अज्ञात के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। उनकी भी तलाश की जा रही है। गांव में पुलिस तैनात है। एएसपी आशुतोष शुक्ल ने बताया कि गांव में स्थिति सामान्य है। पुलिस घटना में शामिल लोगों की तलाश में जुटी है।

-------------


एसडीएम एवं सीओ ने दौरा किया
पनियरा। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पनियरा के टोला बरगदवां में सोमवार को सन्नाटा पसरा रहा। एसडीएम सदर सत्यम मिश्रा ,सीओ सदर देवेन्द्र कुमार, थानाध्यक्ष पनियरा मनीष कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। थानाध्यक्ष पनियरा ने बताया कि गांव में एक एसआई, एक दीवान, दो कांस्टेबल व क्यूआर्टी के जवान की ड्यूटी लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed