{"_id":"5b4b7efc4f1c1b3f748b4f1b","slug":"161531674364-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानव तस्करी के संदेह पर युवक-युवती को बार्डर पर रोका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मानव तस्करी के संदेह पर युवक-युवती को बार्डर पर रोका
Updated Sun, 15 Jul 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
दोनों
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नौतनवा (महराजगंज)। कोतवाली क्षेत्र के भगवानपुर सीमा पर एसएसबी ने मानव तस्करी के संदेह में युवक युवती को बार्डर के भीतर घुसने से रोक दिया। पूछताछ व बयान दर्ज करने के बाद युवक युवती को नेपाल के माइती संस्था के हवाले कर दिया गया। युवक का नाम नरेश बोहरा निवासी गांव बितकोट जिला कंचनपुर नेपाल व युवती डाडेलपुर नेपाल की रहने वाली है। एसएसबी की पूछताछ में पता चला कि दोनों का किसी भी प्रकार का पारिवारिक संबंध नहीं है। दोनों करीब चार माह पूर्व फेसबुक से दोस्त बने थे। नरेश बोहरा गोरखपुर की एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में काम करता है। युवती को भी नौकरी की जरूरत थी। युवक उसे अपने साथ लेकर भगवानपुर सीमा के रास्ते गोरखपुर जा रहे था। एसएसबी को मामला मानव तस्करी जैसा लगा। लेकिन युवक युवती ने एक दूसरे पर किसी भी जोर जबर्दस्ती का आरोप नहीं लगाया। एसएसबी के द्वितीय कमान अधिकारी अनुलेश कुमार का कहना है कि भगवानपुर सीमा पर संदिग्ध प्रतीत होने वाले नेपाली युगल को भारत प्रवेश नहीं करने दिया गया। उनसे पूछताछ के बाद नेपाली प्रशासन के हवाले कर दिया गया।