{"_id":"5b2be9464f1c1b13358b801c","slug":"161529604422-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हाल में मिली विवाहित की लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हाल में मिली विवाहित की लाश
Updated Thu, 21 Jun 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
घुघली (महराजगंज)। थाना क्षेत्र के पकड़ियार बिशुनपुर गांव में बृहस्पतिवार की सुबह घर में छत के कुंडे से फंदे से लटकती हुई विवाहिता लाश मिली। ससुराल वालों का कहना है कि उसने आत्महत्या कर लिया है, जबकि मृतका के पिता ने बेटी की हत्या की आशंका जताते हए पुलिस से शिकायत की। सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कुशीनगर जनपद के धरनीपट्टी ग्रामसभा के नौकाटोला निवासी धन्नू खरवार ने अपनी बेटी मंजू की शादी जून माह 2017 में घुघली थाना क्षेत्र के ग्रामसभा पकड़ियार विशुनपुर संदीप से की। संदीप अपने नाना नानी के यहां बचपन से रह रहा था, क्योंकि संदीप की मां अपने मायके में नेवासे पर रही है। शादी के बाद मंजू भी अपने पति के साथ रहने लगी। शादी के कुछ रोज बाद से ही किसी बात को लेकर मंजू और संदीप में अनबन रहती थी। इसी कारण वह एक बार मुंबई भी उसे साथ में ले गया था। संदीप काम धंधे के सिलसिले में मुंबई रहता है। कुछ माह पूर्व वह घर आया था। उस दौरान दोनों में किसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। जिसको लेकर पंचायत हुई तो सुलह समझौता हो गया था। संदीप भी अपने काम पर चला गया। घर में सिर्फ उसके नाना, नानी मंजू व उसकी सास विद्यावती रहते थे। संदीप के नाना मोती के अनुसार बुधवार की शाम मंजू और सास विद्यावती में झगड़ा हो गया। इससे मंजू नाराज हो गई। रात में वह कमरे में सोने चली गई। सुबह जब वह देर तक फाटक नहीं खोली तो घर वाले फाटक तोड़कर खोले में फंदे से झूलते हुए उसका शव मिला। थानाध्यक्ष राज प्रकाश का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों की जानकारी हो सकेगी। अभी इस मामले में तहरीर नहीं मिली है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन