फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   ट्रेन की चपेट मे आने से युवक की मौत

ट्रेन की चपेट मे आने से युवक की मौत

Sun, 17 Sep 2017 12:35 AM IST
Updated Sun, 17 Sep 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट मे आने से युवक की मौत
बृजमनगंज/लेहड़ा बाजार। पंजाब से लौटे रहे मिश्रवलियां के युवक की गोरखपुर के पास ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही जीआरपी गोरखपुर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बृजमनगंज थाना क्षेत्र के मिश्रवलियां के पासी टोला निवासी राम बेलास के 20 वर्षीय पुत्र मुकेश 25 दिन पहले गांव के कुछ लोगों के साथ लुधियाना कमाने गए थे। वहां मोतीनगर शहर में पेंटिंग का कार्य कर रहा था। कुछ दिन बाद उसको बुखार आने लगा तो उसने घर पर फोन किया। बताया था कि वह घर आ रहा है। गांव के ही विशाल के साथ गुरुवार को लुधियाना से चल दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम गोरखपुर पहुंचा गोरखपुर में बृजमनगंज के लिए डेमो ट्रेन में बैठ गया। रात लगभग 8:50 बजे नकहां जंगल स्टेशन पर ट्रेन रुकी तो पानी भरने के लिए नीचे उतरा। पानी लेकर लौटते ही ट्रेन चल दी। चलती ट्रेन में चढ़ते समय पैर फिसल गया और ट्रेन के नीचे आने से मुकेश की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना विशाल ने घर फोन कर परिजनों को दी। बेटे की मौत की सूचना मिलते ही मुकेश की मां सुमित्रा बदहवास हो गईं। बड़े भाई अशोक का रो-रो कर बुरा हाल है। हंसते-खेलते परिवार पर विपत्ति का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों के करुण क्रंदन से पूरा माहौल गमगीन हो गया है। शव को जीआरपी गोरखपुर ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ा भाई पहले से गायब है
लेहड़ा। गांव वालों ने ने बताया कि राम बेलास के चार पुत्रों अर्जुन (25), अशोक (22), मुकेश(20), नितेश (14) और पुत्री नेहा (15) है। किडनी खराब होने के कारण मानसिक संतुलन बिगड़ने से दो महीने पहले बड़ा पुत्र अशोक की किडनी खराब होने के कारण मानसिक संतुलन खोने के कारण कहीं चला गया। जिसका आज तक पता नहीं चला। राम बेलास नेपाल के बुटवल में मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करते है। ग्रामीणों ने बताया की अभी किसी बच्चे की शादी नहीं हुई है। आर्थिक स्थिति खराब देख मुकेश भी लुधियाना कमाने गया था। लेकिन विधाता को कुछ और ही मंजूर था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed