{"_id":"57ae18ef4f1c1b8e34ee66a0","slug":"160-gram-smack-recover","type":"story","status":"publish","title_hn":"160 ग्राम स्मैक बरामद,एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
160 ग्राम स्मैक बरामद,एक गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
बिरन के मकान में एसएसबी व कस्टम की छापेमारी मंे भारी मात्रा में सुपारी व कास्टमेटिक का सामान बरामद हुआ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनौली। स्थानीय कस्बे से स्मैक खरीद कर नेपाल ले जा रहे एक युवक के पास से एसएसबी और पुलिस की संयुक्त टीम ने 160 ग्राम स्मैक बरामद कर उसको गिरफ्तार कर लिया है। वहीं नेपाल बेलहिया पुलिस ने भी सीमा पर जांच के दौरान भारत से नेपाल प्रवेश करते ही दो युवकों को तीन पुड़िया स्मैक के साथ पकड़ लिया और जेल भेज दिया है।
शुक्रवार दोपहर एसएसबी कैंप प्रभारी अविनाश कुमार और चौकी प्रभारी सोनौली अनिल यादव जवानों के साथ सरहद पर जांच कर रहे थे। इस दौरान एक युवक की जेब से स्मैक बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम ननकू उर्फ बड़कू सहानी निवासी मर्चवार नेपाल बताया। ननकू ने बताया कि कस्बे मेडिकल स्टोर से स्मैक खरीदा है और इसे नेपाल में ऊंचे दाम पर बेचता।
इसी तरह बेलहिया चौकी पर नेपाल पुलिस ने जांच के दौरान दो युवकों धनराज सुनवार निवासी स्याङ्जा और राजू सुनार निवासी रुपन्देही नेपाल के पास तीन पुड़िया स्मैक बरामद कर उन्हें जेल भेज दिया। पूछताछ में युवकों ने बताया कि वह नशे के आदी हैं और सोनौली बस डिपो के पास रिक्शे वाले से खरीद कर ले जा रहे थे। प्रभारी कोतवाल आरके सिंह ने बताया की स्मैक के साथ पकड़े गए नेपाली युवक को जेल भेज दिया गया। स्मैक कारोबारियों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
छापे में भारी मात्रा में सुपारी बरामद
ठूठीबारी। कस्टम और एसएसबी की संयुक्त टीम की छापेमारी मे भारी मात्रा में सुपारी और कास्मेटिक का सामान बरामद किया है। ठूठीबारी एसएसबी और कस्टम ने विशेष मुखबिर की सूचना पर ठूठीबारी मरचहवां रोड स्थित बिरन के मकान में छापेमारी की। इस दौरान भारी मात्रा मे सुपारी और कास्मेटिक का सामान बरामद हुआ। देर तक चली छापेमारी के कारण समानों का सीजर नहींं बन पाया। इस संबंध में जांच अधिकारियों ने सीजर बनने के बाद डिटेल जानकारी देने की बात कही।