फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   एक करोड़ की हेरोइन के साथ दो गिरफ्तार

एक करोड़ की हेरोइन के साथ दो गिरफ्तार

Wed, 19 Jun 2019 10:16 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2019 10:16 PM IST
विज्ञापन
एक करोड़ की हेरोइन के साथ दो गिरफ्तार
फोटो:-
विज्ञापन


पिस्टल, देशी कट्टा मैगजीन और जिंदा कारतूस बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
सोनौली। भारत नेपाल सीमा सोनौली सरहद के पगडंडी मार्ग पर एसएसबी और पुलिस की संयुक्त गस्ती टीम ने एक बाइक पर सवार दो युवकों के पास मादक पदार्थ हेरोइन और पिस्टल, देशी कट्टा मैगजीन और जिंदा कारतूस बरामद कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। बरामद हेरोइन की कीमत करीब एक करोड़ पंद्रह लाख रुपए आंकी गयी है। बुधवार की सुबह करीब छह बजे एसएसबी सोनौली इंस्पेक्टर अमित कुमार और सोनौली प्रभारी कोतवाल रविंद्र सिंह अपने सिपाहियों के साथ संयुक्त रूप से सरहद के निकट गांव में गश्त कर रहे थे। इस दौरान सोनौली रोडवेज बस स्टैंड के पास एक बाइक पर सवार होकर दो संदिग्ध युवक नेपाल की तरफ जा रहे थे। जिन्हें जवानों ने रुकने का इशारा किया तो वह भागने के प्रयास में जुट गए। जिस पर जवानों ने दौड़ाकर दोनों को नेपाल सीमा से पहले ही पकड़ लिया और उनकी तलाशी लिया तो प्रमोद गुप्ता के पास से एक देशी पिस्तौल दो मैगजीन चार अदद कारतूस एवं मुकेश उर्फ गुड्डू राजभर के पास से एक पिस्टल तथा 115 ग्राम हेरोइन बरामद किया। पकड़े गए दोनों युवक सोनौली कोतवाली क्षेत्र के कैलाश नगर वार्ड नंबर 4 माधव राम नगर के निवासी हैं। प्रभारी कोतवाल सोनौली रविंद्र सिंह ने बताया कि दोनों युवको के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय प्रस्तुत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed