{"_id":"5d0689098ebc3e33264a3b61","slug":"156070937310-maharajganj-news117","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की चपेट में आने से पति की मौत, पत्नी घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर की चपेट में आने से पति की मौत, पत्नी घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैक्टर की चपेट में आने से पति की मौत, पत्नी घायल
कोल्हुई। गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 24 पर जोगियाबारी गांव के पास रविवार को दोपहर में ट्रैक्टर की चपेट में आने से पति की मौत हो गई जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्राम मोगलहा निवासी वैद्यनाथ जायसवाल (45) अपनी पत्नी कांति (41) को बाइक पर बैठाकर नौतनवां जा रहे थे। रास्ते में जोगियाबारी गांव के पास पीछे से तेज गति से आ रही ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। इस हादसे में वैद्यनाथ की मौत हो गई जबकि उनकी पत्नी कांति गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनका इलाज एक निजी अस्पताल में हो रहा है। बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने था। जोगियाबारी चौकी इंचार्ज भरत भूषण यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया जबकि चालक हादसे के बाद मौके से भाग गया।