{"_id":"5d014a92bdec22071d1c0ce2","slug":"156036570513-maharajganj-news119","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव
अमर उजाला ब्यूरो
कोठीभार-सिसवा बाजार। क्षेत्र के लोहेपार गांव में बुधवार को अपराह्न करीब एक बजे एक नवविवाहिता का शव कमरे में फंदे से लटकता हुआ मिला। जिसकी सूचना लोगों ने पुलिस की दी। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार व थानाध्यक्ष की मौजूदगी में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा लोहेपार निवासी राहुल कन्नौजिया की नवविवाहिता पत्नी मीरा कन्नौजिया (19) का शव बुधवार को अपराह्न करीब एक बजे उसके कमरे में दुपट्टे के फंदे से लटका हुआ मिला। गांव वालों के अनुसार राहुल कन्नौजिया की शादी बीते 23 मई को ही हुई थी। मौत की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने घटना की जानकारी थानाध्यक्ष सहित अन्य अधिकारियों को दी। जिसके कुछ देर बाद नायब तहसीलदार रवि कुमार सिंह, थानाध्यक्ष कोठीभार सर्वेश कुमार सिंह, एसआई दुर्गेश कुमार, एसएसआई विजय कुमार अपने हमराहियों संग मौके पर पहुंच शव को कब्जे में ले कर पंचनामा तैयार करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।