झांसा देकर आभूषण उड़ाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरेंदा थाना क्षेत्र के बाजारडीह के तेनुअहिया निवासी हरिहर अपनी पत्नी के साथ रविवार को फरेंदा किसी काम से आए थे। उसी दौरान एक बाइक सवार युवक आया और हरिहर से बेटे सुरेंद्र द्वारा सोने की चेन दिल्ली से भेजने की बात कहकर उन्हें बाइक पर बैठा कर कस्बे एक चाय की दुकान पर ले गया।
उचक्के ने उन्हें वहां बैठा दिया और थोड़ी देर में आने की बात कहकर महिला के पास पहुंच गया। उसने महिला से सोने की चेन में गुथने के लिए मंगलसूत्र मांगा। महिला ने गले से निकालकर मंगलसूत्र दे दिया। इसके बाद उचक्का मंगलसूत्र लेकर फरार हो गया। काफी देर तक इंतजार करने के बाद हरिहर पत्नी के पास पहुंचे तब उन्हें आभास हुआ कि वे ठगे जा चुके हैं। इस सबंध में एसओ आशुतोष सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।