{"_id":"5cead4f1bdec22077d5bf5f0","slug":"15588938582-maharajganj-news176","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाली शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नेपाली शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार
Mon, 27 May 2019 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
बरामद हुई शराब बनाने की सामग्री।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठूठीबारी। नेपाल से भारतीय सीमा क्षेत्र में बाइक से नेपाली शराब की तस्करी कर रहे एक व्यक्ति को एसएसबी के जवानों ने दबोचकर ठूठीबारी कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया।
ठूठीबारी एसएसबी बीओपी इंचार्ज विश्वदीपक त्रिपाठी ने बताया की शनिवार की रात वह पिलर संख्या 506/11 के पास गश्त कर रहे थे।
तभी नेपाल सीमा की तरफ से एक संदिग्ध व्यक्ति बाइक से आता दिखाई दिया। जब संदिग्ध भारतीय सीमा में लगभग 100 मीटर अंदर घुस आया तो उससे एसएसबी के जवान ने पूछताछ कर तलाशी ली। इस दौरान बाइक की डिकी से एक बैग बरामद हुआ, जिसमें 65 शीशी नेपाली शराब थी।
इसके बाद एसएसबी के जवान ने आरोपी युवक को पकड़ लिया। आरोपी की पहचान ईश्वर चौधरी ग्राम सभा किशुनपुर पोस्ट ड़गरुपुर के रूप में की गई। उसे कोतवाली पुलिस को सौंप दिया गया है। ठूठीबारी कोतवाल छोटे लाल ने बताया कि नेेेपाली शराब के साथ पकड़े गए आरोपी को आबकारी एक्ट के तहत चालान कर दिया गया।