फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   तंत्र-मंत्र के मामले में तीन लोगों पर केस दर्ज

तंत्र-मंत्र के मामले में तीन लोगों पर केस दर्ज

Wed, 22 May 2019 11:35 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
तंत्र-मंत्र के मामले में तीन लोगों पर केस दर्ज
तंत्र-मंत्र के मामले में तीन लोगों पर केस दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
निचलौल। गांव पचमा जमुई स्थित एक विद्यालय परिसर में देर रात जाकर तंत्र-मंत्र करते समय पकड़ने की बात कहकर ग्रामीणों ने एक विद्यालय के प्रधानाचार्य को 20 मई की रात करीब नौ बजे मुकामी पुलिस को सौंपा था। इस मामले में पुलिस ने बुधवार को आरोपी प्रधानाचार्य व एक अन्य के खिलाफ षड्यंत्र, मारपीट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

थाना प्रभारी निरीक्षक गजेंद्र राय ने बताया कि गांव पचमा जमुई निवासी मनोज सिंह ने 20 मई की रात पुलिस को सूचना दी थी कि गांव स्थित शहीद पंडित राम प्रसाद बिस्मिल पूर्व माध्यमिक विद्यालय में एक व्यक्ति तंत्र-मंत्र कर रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी व्यास मुनि पाठक निवासी बरोहिया के पास से एक झोला बरामद किया। उसमें पूजा सामग्री, सिंदूर, कंघी सहित एक नेपाली शराब बरामद हुआ। आरोपी को पुलिस ने थाना ले आई। तहरीर में एक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य के खिलाफ तंत्र-मंत्र करने व मारपीट करने का आरोप लगाया था। जांच में मामला सही पाया गया। आरोपी ने इस मामले में एक अन्य दिग्विजय नाथ नाम के व्यक्ति को शामिल होने की कही। इस मामले में आरोपी प्रधानाचार्य व्यास मुनि पाठक, दिग्विजय नाथ व एक अज्ञात के खिलाफ षड्यंत्र, मारपीट व आपराधिक बल का प्रयोग सहित अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed