{"_id":"5c5099e4bdec224c8b1af240","slug":"151548786148-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"1590 शीशी नेपाली शराब के साथ दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
1590 शीशी नेपाली शराब के साथ दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
1590 शीशी नेपाली शराब के साथ दो गिरफ्तार
बरगदवां/कोल्हुई। एसएसबी जवानों ने गश्त के दौरान मंगलवार की भोर में नौमेसलैंड के पीलर संख्या-509 के पास से 35 पेटी नेपाली शराब और तीन साइकिल के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर पुलिस को सौंप दिया। सशस्त्र सीमा बल के उपनिरीक्षक एमके देवरी ने बताया कि चकरार गांव के पास तीन युवक नेपाल से साइकिल पर लादकर 35 पेटी नेपाली शराब लेकर भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर रहे थे। तीनों साइकिल छोड़कर भागने लगे तो जवानों ने दौड़ाकर एक को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम बरगदवां थाना क्षेत्र के नरायनपुर निवासी कैलाश सहानी बताया। उधर, कोल्हुई थाना क्षेत्र के राजमंदिर कला गांव के लठवा पुल के पास चेकिंग के दौरान 540 शीशी नेपाली शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।