{"_id":"59354bf94f1c1b501e8b457e","slug":"14966650941-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धानी बस की चपेट में आने से मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धानी बस की चपेट में आने से मौत
Updated Mon, 05 Jun 2017 05:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के सिकन्दराजीतपुर में पत्नी की मौत पर कफन लाने गए पति की बस की चपेट में आने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सिकन्दराजीतपुर निवासी जैनुल की पत्नी आयशा खातून कई महीनों से बीमार चल रही थी। रविवार की रात्रि में उसकी मौत हो गई। सोमवार की सुबह लगभग सात बजे जैनुल अपने पुत्र सद्दाम और भतीजे क्यामुद्दीन के साथ मोटर सायकिल से धानी बाजार कफन खरीदने के लिए गया था। कफन खरीदकर जैसे ही वह धानी बाजार के सेनानी अस्पताल के पास पहुंचा ही था कि फरेन्दा से सिद्धार्थनगर की तरफ जा रही रोडवेज बस ने सड़क किनारे खड़े तीनों को मोटर साइकिल सवार अपने चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सद्दाम और क्यामुद्दीन बाल-बाल बच गए उन्हें हल्की चोटें आई जबकि जैनुल और मोटर साइकिल को बस लगभग बीस मीटर दूर तक घसीटते हुए ले गई। घटना की सूचना पर पहुंची सौ नंबर की पुलिस ने गंभीर रूप से जख्मी जैनुल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धानी ले गई। जहां डॉक्टरों ने स्थिति नाजुक देख जिला अस्पताल महराजगंज के लिए रेफर कर दिया। रास्ते में ले जाते समय जैनुल की मौत हो गई। जबकि उसके पुत्र और भतीजे का स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है। पुलिस ने जैनुल के लाश को पीएम के लिए जिला अस्पताल भेज दी है। मौके पर पहुंची धानी पुलिस ने बस को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन