{"_id":"5caf7a76bdec2213e2730598","slug":"141555004022-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहे के राड से हमला होने पर दवा व्यापारी की हुई थी मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लोहे के राड से हमला होने पर दवा व्यापारी की हुई थी मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राड से हमला कर व्यापारी की हत्या की गई थी
पुलिस पर मामले को दबाने का आरोप लगा रहे परिजन
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। पंचदेउरी गांव निवासी दवा व्यापारी की मुरारी चौराहे के करीब नहर की पुलिया पर हुई मौत से पर्दा उठ गया है। परिजन शुरू से ही हत्या की आशंका जता रहे थे। इसके लिए परतावल चौराहे पर बुधवार शाम दो घंटे तक जाम कर प्रदर्शन भी किया था। गुरुवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारण की जानकारी हुई।
यामदेउरवां थाना के पंचदेउरी गांव के 35 वर्षीय दवा व्यापारी रामसकल की मौत के मामले में पुलिस ने हत्या का केस दर्ज लिया है। उसका मोबाइल भी नहीं मिला है। घटना स्थल से स्कूटी और जेब रखे कुछ कागज मिले थे। इस मामले को पुलिस शुरू से ही दुर्घटना करार देने में जुटी रही। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक सिर पर लोहे के राड से हमला करने के कारण मौत होने की बात कही गई है। पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई है। परिजन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही शव का अंतिम संस्कार गुरुवार को कर दिया। थानाध्यक्ष निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी बिंदू की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।