फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   युवती को अगवा कर छेड़खानी में मुकदमा दर्ज

युवती को अगवा कर छेड़खानी में मुकदमा दर्ज

Thu, 11 Apr 2019 12:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
युवती को अगवा कर छेड़खानी में मुकदमा दर्ज
युवती को अगवा कर छेड़खानी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
लक्ष्मीपुर। पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के एक ग्राम पंचायत में मंगलवार की रात में एक युवती को घर से अगवा कर छेड़खानी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण घटना की सूचना मिलते पुलिस सक्रिय हो गई। पुरंदरपुर पुलिस ने आनन-फानन में मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया।

पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के पिता ने पुरंदरपुर पुलिस को दिए तहरीर में कहा है कि वह मंगलवार को वह घर पर नहीं थे। इसकी आड़ में मंगलवार की रात एक युवक उनकी बेटी को उनके घर से अगवा कर ले गया। आरोपी कुछ दूर ले जाकर उसके साथ छेड़खानी कर रहा था। तभी युवती का भाई उसे खोजते हुए पहुंच गया और बचाया। इसकी सूचना पुरंदरपुर पुलिस को दी गई। उधर, मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण आनन-फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मारपीट, धमकी तथा छेड़खानी करने का मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष पुरंदरपुर दिलीप कुमार शुक्ल ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed