{"_id":"5be1cfe0bdec226993578e8e","slug":"141541525472-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खून से लथपथ वृद्ध की लाश मिली, हत्या की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खून से लथपथ वृद्ध की लाश मिली, हत्या की आशंका
Updated Tue, 06 Nov 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
Dead Body
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फरेंदा (महराजगंज)। जंगल जोगियाबारी गांव के बाहर कलान नाले के पास बीती रात में वृद्ध का शव मिलने से सनसनी फैल गई। परिजन मौके पर पहुंच कर शव का शिनाख्त की। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फरेंदा थाना क्षेत्र के जंगल जोगियाबारी निवासी पारसनाथ मौर्या 60 सोमवार को दिन में गांव के बाहर सीवान में भैस चराने गए थे। देर शाम को घर वापस नहीं लौटे सिर्फ भैंस ही घर वापस लौटी तो किसी अनहोनी की आशंका को लेकर घर के लोग उनकी तलाश में निकल गए। काफी तलाश के बाद गांव के बाहर कलान नाले के किनारे खून से लथपथ पारसनाथ का शव देखते ही लोग स्तब्ध रह गए। परिजनो ने सूचना 100 नंबर व स्थानीय पुलिस को दिया। पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का आरोप है कि उनकी डंडे से पीट कर हत्या की गई है। मृतक परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। इस संबंध में इंस्पेक्टर सत्येन्द्र बहादुर सिंह का कहना है कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।