फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   जायजाद के लिए दादी की कनपटी पर मारी गोली, मौत

जायजाद के लिए दादी की कनपटी पर मारी गोली, मौत

Sun, 02 Jul 2017 11:35 PM IST
Updated Sun, 02 Jul 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
जायजाद के लिए दादी की कनपटी पर मारी गोली, मौत
जायदाद के लिए दादी गोली मारी, मौत
विज्ञापन

महराजगंज।
रविवार को पनियरा थाना की ग्राम सभा माधोनगर के कोईरी टोले पर जमीन-जायदाद को लेकर पौत्र ने दिनदहाडे़ दादी की गोली मार कर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। घटना की जानकारी होने पर एसपी समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। बताया गया कि पौत्र जमीन-जायदाद को लेकर दादी से खफा है। वह मुजुरी चौराहे पर स्थित एक घर को लेना चाहता था। यह घर उसकी दादी उसे देने के पक्ष में नहीं थीं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गांगी बाजार-मुजुुरी प्रतिनिधि के अनुसार पनियरा थाना क्षेत्र की ग्राम सभा माधोनगर के कोईरी टोले की रहने वाली 50 वर्षीय घूरा देवी स्व. हरिनारायण की पत्नी थीं। हरिनारायण मौर्य की तीन शादियां हुईं थीं उन्होंने पहली पत्नी की मृत्यु के बाद दूसरी शादी कर ली थी। एक पुत्र शिव शंकर को जन्म देने के कुछ वर्ष बाद दूसरी पत्नी की मृत्यु हो गई। तब हरिनारायण ने तीसरी शादी घूरा देवी से कर ली। शिवशंकर गांव पर ही रह रहा था। जबकि घूरादेवी के साथ हरि नारायण मुजुरी बाजार में स्थित घर पर रहकर किराने की दुकान चलाते थे। कुछ वर्ष पहले हरिनारायण की मौत हो गई। इसी चौराहे पर स्थित घर को लेकर विवाद है। पौत्र इस घर को लेना चाह रहा है। जबकि दादी इस घर को देने के पक्ष में नहीं थीं। बताया गया कि रविवार को घूरा देवी अपने बाग से कटहल तोड़वा रहीं थीं। तभी बारिश शुरू हो गई। वह गांव के ही रमेश मौर्य के घर के बरामदे में जाकर बैठ गईं। आरोप है कि तभी उनका पौत्र अपने एक साथी के साथ आया। उसने बरामदे में बैठी दादी भूरा देवी की कनपटी पर असलहा सटाकर गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद से हत्यारोपी पौत्र फरार है। पुलिस उसकी जांच में जुटी है। थानाध्यक्ष पनियरा सुधीर सिंह ने बताया कि हत्यारोपी की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

घटना के बाद मौके पर एसपी
महराजगंज। पनियरा थाना की ग्राम सभा माधोनगर के कोईरी टोले पर महिला की हत्या के बाद मौके पर एसपी आरपी सिंह पहुंचे। उन्होंने थानाध्यक्ष पनियरा को हत्यारोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। मौके पर मौजूद गांव वालों से घटना के बारे में जानकारी लेने के साथ ही उन्होंने अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर पूछताछ की। घटना के मूल कारण की जानकारी करने के लिए पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई है। इस दौरान एएसपी आशुतोष शुक्ल, सीओ सदर एमपी सिंह, पनियरा एसओ सुधीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जमीन विवाद में मारपीट, पांच घायल

महराजगंज।
रविवार को फरेंदा थाना क्षेत्र के महुअवा-महुअई गांव में दो पट्टीदार आपस में जमीन विवाद को लेकर भिड़ गए। जबरन पट्टीदार द्वारा खेत की जुताई करने पर बवाल हुआ। हद तो तब हो गई जब पुलिस के पहुंचने पर दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इसमें पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया गया है।
रविवार को फरेंदा थाना क्षेत्र के महुअवां-महुअई गांव में दो पट्टीदार आपस में भिड़ गए। एक पक्ष की ओर से जबरन खेत पर मालिकाना हक जताते हुए जुताई की जाने लगी। ऐसा होते देखकर दूसरे पक्ष से भी तमाम लोग आ गए। इसके बाद दोनों पक्षों में नोकझोंक हुई। थोड़ी देर में मामला बढ़ गया और लाठी-डंडे चलने लगे। इसकी जानकारी किसी ने 100 नंबर पुलिस को दो दी। पुलिस के पहुंचने पर भी मारपीट का क्रम जारी रहा। किसी तरह से पुलिस ने दोनों पक्षों को हटाया। तब जाकर मामला शांत हुआ। मारपीट की घटना में महेश पुत्र साधुशरण (37), विनोद पुत्र जगदीश (17), रोशन पुत्र रामकेश (15), रामकेश पुत्र साधुशरण (36), जनार्दन पुत्र साधुशरण (42) निवासी महुअवां-महुअई घायल हो गए। इन्हें जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। थानाध्यक्ष चंद्रेश यादव ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पीड़ितों की ओर से तहरीर मिलने पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।


पिटाई से प्रेमी की हालत गंभीर
निचलौल। थाना क्षेत्र एक गांव में प्रेमिका से मिलने गए युवक को गांववालों ने पकड़कर पीटा और पुलिस को सौंप दिया। हालत गंभीर देखकर पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टर ने रेफर कर दिया। भेड़िहारी निवासी एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने एक गांव में गया। रात में बात करने की आवाज से घर के लोग जाग गए। शोर सुनकर युवक भागने लगा। गांव के लोगों ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया। पिटाई से गंभीर युवक को पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस संबंध में थाना प्रभारी टीपी श्रीवास्तव का कहना है कि कोई तहरीर नहीं मिली है। युवक को चोट लगी है। इलाज हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed