{"_id":"5c0c1016bdec2241d156d092","slug":"131544294422-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैक्टर की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत, दूसरा घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टैक्टर की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत, दूसरा घायल
Updated Sun, 09 Dec 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टैक्टर की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
लेहड़ा बाजार। बृजमनगंज थाना क्षेत्र में फरेंदा - बृजमनगंज मार्ग पर कोमल चौराहे के पास शनिवार की शाम ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा दूसरा घायल हो गया। मौके पर पहुंची डॉयल 100 टीम ने घायल को इलाज के लिए सीएचसी बृजमनगंज भेज दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। बाइक सवार दोनों लोग हेलमेट नहीं लगाए थे।
बृजमनगंज थाना क्षेत्र के शिवपुर ग्रामसभा के शिवमूरत और समोध शनिवार की शाम कोमल चौराहे से बाइक से घर जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में सामने से आ रहे ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आ गए। पीछे बैठे समोध (45) ट्राली के पहिए की नीचे आ गए। इससे उनकी मौके पर मौत हो गई। बाइक चालक शिवमूरत (40) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों हेलमेट नहीं लगाए थे। मौके पर पहुंची डॉयल 100 टीम ने घायल व्यक्ति को इलाज के लिए सीएचसी बृजमनगंज भेज दिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने बताया कि समोध से दो पुत्र व छह बेटियां हैं। एक लड़की की शादी हुई है। दो वर्ष पहले पत्नी की भी मौत हो गई थी। पिता की मौत होने से समोध के पुत्र प्रेम, आशीष और पुत्री मैना, मनीता, रीता, कुसी, कुसमिला का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।