{"_id":"5bcccd96bdec22695f5f2a01","slug":"131540148630-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में मिला एक व्यक्ति का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेत में मिला एक व्यक्ति का शव
Updated Mon, 22 Oct 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खेत में मिला एक व्यक्ति का शव
बरगदवां। स्थानीय थाना क्षेत्र के बरगदवा कस्बे के दक्षिण छोर पर भारत-नेपाल सीमा के समीप रविवार की भोर में एक व्यक्ति का शव खेत में मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। उसकी शिनाख्त बरगदवा थाना क्षेत्र के पिपरा गांव के बरईठवा टोला निवासी गणेश (45) के रूप में हुई है।
ग्रामीणों के मुताबिक मृतक शनिवार की रात सरहद के समीप नेपाल में स्थित शराब की भट्टी पर अधिक मात्रा में शराब का सेवन कर नशे में धुत लड़खड़ाते हुए देर रात खेत के मेड़ पर गिरा पड़ा था। रात भर वहीं पड़ा रहा। थानाध्यक्ष बरगदवां रामचन्द्र राम का कहना है कि परिजनों ने बताया कि गणेश शराब के सेवन का आदती था। रोज की तरह वह शनिवार को भी सरहद के समीप स्थित शराब की भट्टी से शराब पीकर लौट रहा था। इसी दौरान वह खेत की मेड़ पर गिर गया और वहीं पूरी रात पड़ा रहा। जिससे उसकी मौत हो गई । परिजनों का रो - रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया है ।