फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   भैरहवां बस पार्क से जिंदा बम बरामद लोगो में दहशत

भैरहवां बस पार्क से जिंदा बम बरामद लोगो में दहशत

Sun, 03 Dec 2017 12:41 AM IST
Updated Sun, 03 Dec 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
भैरहवां बस पार्क से जिंदा बम बरामद लोगो में दहशत
सोनौली (महराजगंज)। भारत-नेपाल सीमा पर सोनौली से सटे रूपनदेही जिले के भैरहवां बस पार्क में बम होने की सूचना पर लोगों में दहशत पैदा हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बम कब्जे में लेकर उसे निष्क्रिय किया। पुलिस घटना की जांच कर रही है। इसी तरह कांकड़भिट्टा से काठमांडू जा रही बस में सवार दो भारतीय नागरिकों को नेपाल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। नेपाल पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार लोगों के पास से प्रेशर कुकर बम सहित विस्फोटक भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह भैरहवां बस पार्क में बम होने की सूचना पर लोगों में दहशत फैल गई। पार्क में जो जहां पर मौजूद था, वहीं रुक गया। उधर, जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची भैरहवां पुलिस ने बम को निष्क्रिय कर कब्जे में ले लिया। इसके बाद पुलिस जांच में जुट गई।
विज्ञापन

पुलिस उप निरीक्षक भैरहवां ध्रुव कुमार राउत ने बताया कि काठमांडू में बम के साथ गिरफ्तार होने वाले भारतीय नागरिकों में एक असम का रहने वाला है। उसका नाम राजूू विश्वास है। दूसरा युवक पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। उसका नाम मोहम्मद फरमान अली है। इन्हें त्रिभुवन राजपथ खानीखोला (धुनींबेसी नगर पालिका) से गिरफ्तार किया गया है। नेपाल के रूपनदेही जिला समेत पांच जिलों में सात दिसंबर को मतदान होना है। चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed