फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   रेल पटरी पर युवक का शव हाथ पैर बंधा मिला

रेल पटरी पर युवक का शव हाथ पैर बंधा मिला

Sun, 31 Mar 2019 12:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Mar 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
रेल पटरी पर युवक का शव हाथ पैर बंधा मिला
रेल पटरी पर हाथ व पैर बंधा युवक का शव मिला
विज्ञापन

ग्रामीणों ने जताई हत्या की आशंका
अमर उजाला ब्यूरो
सिसवा बाजार। गोरखपुर-नरकटियागंज मुख्य रेल मार्ग पर सिसवा-घुघली के बीच ग्राम सभा मटियरियां के समीप हिरने नाला के पास शनिवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे रेल पटरी पर अज्ञात शव मिला। हाथ और पैर में रस्सी बंधी थी। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई।

कोठीभार थानाक्षेत्र के ग्राम सभा मटियरियां के बगल से होकर गुजरे हिरने नाला तथा गोरखपुर-नरकटियागंज रेल मार्ग की मुख्य पटरी के पोल संख्या 340/2-3 के पास शनिवार को गोरखपुर से नरकटियागंज की तरफ जा रही डाउन सवारी गाड़ी के चालक की नजर अचानक पटरी के बीच अज्ञात शव पर पड़ी। इस पर चालक ने ट्रेन की गति धीमी गाड़ी खड़ी कर दी। चालक जब पास पहुंचा तो एक अज्ञात युवक का शव दिखा। जिसकी उम्र करीब 24-26 वर्ष के बीच थी। इसके बाद चालक ट्रेन को धीमी गति से चलाते हुए सिसवा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंचा और घटना की जानकारी स्टेशन अधीक्षक संजय कुमार गोंड़ को दी। रेलवे स्टेशन से सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक की मौत ट्रेन से कटने पर हुई होगी। उसका शरीर क्षत विक्षत हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed