{"_id":"598371334f1c1b99698b46df","slug":"121501786419-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में युवक की मौत
Updated Fri, 04 Aug 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरेंदा। परसा महंत चौराहे के समीप परसा बेनी से पैदल फरेंदा आते समय किसी वाहन की चपेट में आने से अहिरौली के शख्स की मौत हो गई। शव की शिनाख्त के बाद उनके बेटे की तहरीर पर अज्ञात वाहन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
कोठीभार थाना क्षेत्र के सबया अहिरौली निवासी छोटेलाल(42) बृहस्पतिवार सुबह 5 बजे के करीब अपनी रिश्तेदारी परसाबेनी से पैदल फरेंदा ट्रेन पकड़ने आ रहे थे। परसा महंत चौराहे के समीप किसी वाहन की चपेट में आ गए। घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। काफी प्रयास के बाद राहगीर व मोबाइल के आधार पर उनकी शिनाख्त हुई। घटना की सूचना मिलने के बाद घर वाले मौके पर पहुंच गये। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक के बेटे के तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है।