{"_id":"5cb8c35bbdec2214577e8eae","slug":"11555612507-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमला कर युवक फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हमला कर युवक फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमला कर युवक फरार
नौतनवां। कस्बे के परसौनी खुर्द वार्ड नंबर 5 में बुधवार की देर शाम एक किराने की दुकान से मिठाई का डिब्बा लेकर भाग रहे एक युवक को दुकानदार ने पकड़ लिया। इसके बाद युवक किसी धारदार हथियार से हमलाकर फरार हो गया। पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। परसौनी खुर्द वार्ड नंबर 5 निवासी चंदन शर्मा ने बताया कि वह अपने घर पर एक छोटी सी किराने की दुकान चलाते हैं। बुधवार को रात में कस्बे का एक युवक दुकान पर आया और दुकान के आगे रखे काउंटर से एक मिठाई का डिब्बा लेकर भागने लगा। युवक को दौड़ाकर पकड़ लिया तो उसने किसी धारदार हथियार से कई बार प्रहार कर फरार हो गया। प्रभारी निरीक्षक बिहागड़ सिंह यादव ने बताया की तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।