फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   फालोअप----लूट व हत्या

फालोअप----लूट व हत्या

Wed, 01 May 2019 12:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
फालोअप----लूट व हत्या
24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली
विज्ञापन

ग्राहक सेवा केंद्र संचालक की हत्या का मामला, कई स्थानों पर मारा गया छापा
अमर उजाला ब्यूरो
फरेंदा। छितही गांव के विश्रामपुर चौराहे से ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक की गोली मारकर हत्या और लूट मामले में गठित टीम ने बदमाशों की तलाश की छोपे मारे, लेकिन घटना के 24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। फिर भी पुलिस जल्द घटना से पर्दा उठाने की बात कह रही है।
सीओ अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक चर्तुभुजी गौतम के साथ हुई घटना को लेकर पुलिस पूरी तरह सक्रिय से है। इसके लिए टीम नौतनवां, कोल्हुई, पुरंदरपुर, बृजमनगंज, कैम्पियरगंज और गोरखपुर में पुलिस काम कर रही है। शीघ्र घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। फरेंदा थाना क्षेत्र के छितही बुजुर्ग के विश्रामपुर चौराहे पर सोमवार को 12: 30 बजे के करीब दिन दहाड़े एक बाइक पर सवार तीन बदमाश ग्राहक सेवा केंद्र (फिनो पेमेंट बैंक) के संचालक चर्तुभुजी गौतम की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद लूट की घटना का अंजाम दिया था।
विज्ञापन


कांपते हाथों से पिता ने दिया बेटे को मुखाग्नि
फरेंदा। ग्राहक सेवा केंद्र संचालक चर्तुुुुभुजी गौतम का शव मंगलवार को घर लाया गया तो अगल-बगल के लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कहरौली घाट पर किया गया। पिता वृंदावन ने कांपते हाथों से बेटे की चिता में आग लगाई तो सबकी आंखे नम हो गईं। अंतिम संस्कार के दौरान सीओ अशोक कुमार मिश्रा सहित अनेक पुलिसकर्मी भी मौजद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed