फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   1000 एकड़ से अधिक गेहूं की फसल जलकर राख

1000 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख

Sat, 20 Apr 2019 12:05 AM IST
Maharajganj Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 20 Apr 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
1000 एकड़ से अधिक गेहूं की फसल जलकर राख
नाराज लोगों ने गोधवल चौराहे पर जाम लगा किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
परतावल। क्षेत्र के मंगलपुर, उंटी राजपुर, बड़हरागंजन, श्यामदेउरवां, पिपरपाती, गोधवल गांव के सिवान में शुक्रवार आग ने भीषण तबाही मचाई। आग लपटें काफी तेज थीं, लेकिन किसानों ने खेल कर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे। आग से क्षेत्र में 1000 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। फायर ब्रिगेड की टीम के समय से नहीं पहुंचने से नुकसान अधिक हुआ। जिससे लोग आक्रोशित हो गए। गोधवल चौराहे पर मोहनापुर के ग्रामीणों ने सड़क जाम कर हंगामा किया। पुलिस के पहुंचने के बाद जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन

आग बुझाते समय बडहरा बरईपार टोला परसईया निवासी चंद्रावती देवी गंभीर रूप से झुलस गई, जिनका इलाज मेडिकल कालेज गोरखपुर में चल रहा है। आग लगने की इस घटना में पूर्व प्रधान बड़हरा शकील खान, वहीदुल हसन, जफ़र मुंशी, मौलाना सिद्दीक, जमीर, हबीबुल, शाबान अब्दुर्रमान, मरहूम, शुकरुल्लाह, हिफाजत, नसीम खान, जलाल खान, मोहिबुल्लाह, जलालुद्दीन, मैनुद्दीन, ऐनुद्दीन, जाहिद, सैनुद्दीन, अफ़जल, हाजी हबीब, अब्वास अली, आमिन, बधाई ,मोहफिल, वजाहत, इबरार हाजी, इसरार, मुहम्मद यूनुस, अब्दुल हई आदि किसानों के की फसल जलकर राख हो गई। नाराज लोगो ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर लोगों को हटाकर जाम समाप्त कराया। किसानों ने कहा कि जली हुई फसल का मुआवजा जल्दी नहीं मिला तो आंदोलन होगा। घटना की जानकारी होने पर एडीएम कूंज बिहारी अग्रवाल, थानाध्यक्ष निर्भय सिंह समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। राजस्व विभाग की टीम ने नुकसान का आंकलन करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed