फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   ग्रामीणों ने एसपी दफ्तर पर प्रदर्शन किया

ग्रामीणों ने एसपी दफ्तर पर प्रदर्शन किया

Tue, 26 Jun 2018 12:05 AM IST
Updated Tue, 26 Jun 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों ने एसपी दफ्तर पर प्रदर्शन किया
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

महराजगंज। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के रिठीया पडरी गांव के लोगों ने एसपी दफ्तर के सामने प्रदर्शन किया। बीते दिन रिठीया पडरी गांव में शौचालय बनाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। आरोप है कि पुलिस एक पक्ष को थाने ले जाकर जमकर पीटाई कर गांव के बाहर छोड़ दिया। इसी मुद्दे को लेकर पीड़ित राधेश्याम के साथ गांव के तमाम लोग एसपी दफ्तर पहुंचे और प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। सभी लोगों ने इस मामले में जांच कर कार्रवाई की मांग की।

पीड़ित राधेश्याम ने कहा कि अपने पुराने नींव पर शौचालय का निर्माण कर रहा था। इस बीच पड़ोसी ने विरोध जताया। विपक्षी की ओर से पुलिस को बुलाकर उसे थाने भेजवा दिया गया। थाने पर पुलिस ने बदसलूकी की। साथ ही जमकर पीटाई की। गांव के चौकीदार पर आरोप लगाया कि उसी के इशारे में पुलिस ने उत्पीड़न किया। उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। पुलिस ने एक पक्षीय कार्रवाई करते हुए चौकीदार को लाभ पहुंचाने की कोशिश की। ज्ञापन लेने के बाद एसपी आरपी सिंह ने पीड़ित को भरोसा दिया कि उसके साथ न्याय होगा। उन्होंने कहा कि आरोपों की जांच के लिए सीओ फरेंदा को निर्देश दिया गया है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच करें। रिपोर्ट आने के बाद कसूरवार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ज्ञापन सौंपने के दौरान स्वामीनाथ, गोरख प्रसाद, जितेंद्र कुमार कमलेश के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed