{"_id":"598a09ce4f1c1b5a058b483f","slug":"111502218702-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार पेड से टकराई दो गम्भीर रुप से घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार पेड से टकराई दो गम्भीर रुप से घायल
Updated Wed, 09 Aug 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिठौरा। सदर कोतवाली थानाक्षेत्र के हरिहरपुर ग्राम के पास सिंदुरिया-सिसवा सड़क मार्ग पर नीम के पेड़ से कार टकरा गई। कार चालक एवं उसका दोस्त गम्भीर रूप से घायल हो गए। कोठीभार थानाक्षेत्र के बिसोखोर निवासी संतोष शर्मा (35)पुत्र बृज किशोर शर्मा एवं उसका दोस्त कटहरी निवासी शशांक मिश्रा (34) दोनों सोमवार को रक्षाबंधन के दिन संतोष शर्मा अपने मित्र शशांक मिश्रा के साथ सिद्धार्थनगर अपनी बहन के यहां राखी बंधवाने गया था। मंगलवार को वापस अपने घर के लिए सिंदुरिया-सिसवा सड़क मार्ग से अपनी कार से जा रहे थे। अभी वे लोग हरिहरपुर ग्राम सभा नहीं पार कर सके थे कि अचानक कार अनियंत्रित होकर नीम के पेड़ से जा टकरा गयी। जिससे दोनों युवक गम्भीर रूप से घायल हो गये।ग्रामीणों ने दोनों को कार से बाहर निकाला।मौके पर सौ नम्बर पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया। ग्रामीणों का कहना था कि उक्त दोनों ब्यक्ति कार में शराब पी रहे थे।घटना के बाद कार में मीट व शराब पाया गया। समाचार लिखे जाने तक दोनों की हालत गम्भीर होता देख जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।
जाम को देखते हुए दूसरे सीमा से भारतीय वाहन भेजे गए
सोनौली। भारत नेपाल सीमा पर सोनौली से सटे नेपाल बेलहियां कस्टम से लेकर नेपाल की तरफ ट्रकों के जाम की समस्या को देखते हुए नेपाल पुलिस ने मंगलवार को एक हजार ट्रकों को ठूठीबारी चेक पोस्ट से भारत में रवाना किया। सरहद पर एसएसबी की कड़ी जांच और निगरानी बढ़ने के कारण नेपाल की तरफ से माल खाली कर भारत में आने वाली भारतीय ट्रकों की लाइन दस किमी तक पहुंच गई थी। नेपाल पुलिस ने पिछले पांच दिनों से खड़ी लगभग एक हजार खाली गाड़ियो को नेपाल महेशपुर की सीमा से भारत के लिए रवाना किया। इंस्पेक्टर सशस्त्र पुलिस रविन थापा ने बताया कि जाम की समस्या को देखते हुए भारतीय खाली वाहन दूसरे बार्डर से भेजे जा रहे हैं।