फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   खाद्य पदार्थो में मिलावट पर 1 लाख 65 हजार का जुर्माना

खाद्य पदार्थो में मिलावट पर 1 लाख 65 हजार का जुर्माना

Tue, 01 Jan 2019 10:06 PM IST
राकेश पांडेय ब्यूरो/अमर उजाला महराजगंज
ब्यूरो/अमर उजाला महराजगंज Published by: राकेश पांडेय Updated Tue, 01 Jan 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
खाद्य पदार्थो में मिलावट पर 1 लाख 65 हजार का जुर्माना
healthy food
महराजगंज। जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जांच के लिए भेजे गए छह नमूनों की रिपोर्ट आने पर अपर जिलाधिकारी न्यायालय में वाद दाखिल किया गया। जिस पर मामले की सुनवाई करते हुए एक लाख पैसठ हजार का जुर्माना वसूल किया गया। लोगों की सेहत को नुकसान पहुंचाने वाली खाद्य सामग्री बिक्री न होने पाए, इसके लिए विभाग की ओर से समय-समय पर जांच-पड़ताल की जाती है। विभागीय टीम ने दिसंबर में 54 नमूनों को एकत्र कर जांच लिए भेजा है। वहीं खोया का एक, मिठाई की दो, दूध का दो नमूना फेल होने पर 5 लोगों के लिए वाद दाखिल किया गया है।
विज्ञापन

बीते दिसंबर माह में हल्दी पाउडर, बेसन, नमकीन, दूध, धनिया पाउडर, पनीर, मिर्च पाउडर, तेल, बूंदी का लड्डू, मीट मशाला समेत अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। 54 नमूने एकत्र कर जांच के लिए लैब में भेजे गए हैं। वहीं पांच नमूनों की रिपोर्ट आने पर यह पता चला कि उसमें मिलावट है तो अपर जिलाधिकारी न्यायालय में 5 वाद दाखिल किया गया है। खतरनाक स्तर के मिलावट पाए जाने पर सीजेएम न्यायालय में वाद दायर किया जाता है। दिसंबर माह में जिन नमूनों की रिपोर्ट आयी उसमें बेकरी, मिठाई एवं दूध शामिल है। लैब से आयी रिपोर्ट के मुताबिक इन खाद्य पदार्थों में मिलावट मिली है। ऐसे में 6 दुकानदारों के खिलाफ अपर जिलाधिकारी न्यायालय में दाखिल वाद की सुनवाई में एक लाख पैसठ हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी सदर अमित कुमार पांडेय ने बताया कि टीम द्वारा समय समय पर जांच किया जाता है। दिसंबर में 54 नमूनों को जांच के लिए लैब भेजा गया है। एक लाख पैसठ हजार जुर्माना वसूला गया है और पांच वाद भी दाखिल किया गया है।
विज्ञापन


ऐसे करें मिलावट की जांच
खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसएन वर्मा ने बताया कि नमक में वाइट स्टोन पाउडर मिला हो इसकी जांच एक गिलास पानी में एक चम्मच नमक मिलाएं। मिलावट होने पर पदार्थ नीचे बैठ जाएगा और पानी का रंग सफेद हो जाएगा। नमक सही होगा तो पानी का रंग नहीं बदलेगा और नीचे शेष कुछ भी नहीं रहेगा। लाल मिर्र्च में ईंट का बुरादा मिलाने की जांच पानी में लाल मिर्च पाउडर को मिलाकर कर सकते हैं। अगर उसमें मिलावट होगा तो पानी लाल हो जाएगा और बुरादा नीचे बैठ जाएगा। दूसरा तरीका है टेस्ट टयूब में 2 ग्राम लाल मिर्च का पाउडर डालें और उसमें 5 मिली एसिटोन मिलाएं। अगर तुरंत लाल रंग टयूब में आ जाए तो उसमें मिलावट है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed