{"_id":"5d72a0d78ebc3e93d76c3924","slug":"crime-maharajganj-news-gkp320571574","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष को जान से मारने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष को जान से मारने का प्रयास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष को जान से मारने का प्रयास
पुलिस को दी तहरीर, मामले की जांच शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
अड्डा बाजार। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष समीर त्रिपाठी को उनके आवास पर बृहस्पतिवार की रात सोते वक्त खिड़की से नकाबपोश बदमाश ने असलहे से जान से मारने की कोशिश की। हालांकि वह अपने प्रयास में सफल नहीं हो पाया। बगल में चारपाई पर सोए भतीजे के शोर मचाने पर बदमाश भाग खड़े हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुट गई।
पूर्व जिलाध्यक्ष समीर त्रिपाठी ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात वह अपने कमरे में सो रहे थे। भतीजा आदर्श उन्हीं के कमरे में था। वह अभी जग रहा था। आहट पाकर उसकी नजर खिड़की पर गई तो वहां कई नकाबपोश खड़े ते और एक शख्स असलहे से निशाना लगा रहा था। चेहरा ढंका होने के कारण उसे पहचाना नहीं जा सका। आदर्श के खिड़की पर तकिया फेंकने और शोर मचाने पर बदमाश भागने लगे। समीर ने बताया कि पास में रिवाल्वर होने के बावजूद वह अकेले बाहर नहीं निकले। सुरक्षा की दृष्टि से बंदूक और राइफल से लैस होकर परिवार के सभी लोगों के साथ बाहर निकले। इसमें कुछ वक्त लगा तब तक बदमाश भाग चुके थे। पुलिस को दी तहरीर में चार की संख्या में अज्ञात असलहाधारी बदमाशों का जिक्र किया गया है। नौतनवां थाना प्रभारी यदुनंदन यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
----------
घटना की सूचना पर शुभचिंतक पहुंचे
- समीर त्रिपाठी पर हमले के प्रयास की सूचना पर शुभचिंतक उनके घर पहुंचे। हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष नरसिंह पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ल, जिला महामंत्री प्रदीप सिंह, प्रेम प्रकाश सिंह, जगदीश गुप्ता, गया यादव, सृजन कुमार आदि ने घर पहुंच कर घटना के बारे में जानकारी ली।