{"_id":"5d72a0228ebc3e93c125f568","slug":"crime-maharajganj-news-gkp320571397","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की दुकान के पास पिटाई से घायल व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब की दुकान के पास पिटाई से घायल व्यक्ति की मौत
विज्ञापन
वशिष्ठ सिंह की मौत होने पर रोते बिलखते परिजन।
- फोटो : MAHARAJGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब की दुकान के पास पिटाई से घायल व्यक्ति की मौत
मृतक के पुत्र की तहरीर पर मुकदमा दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
परतावल। श्यामदेउरवां थानाक्षेत्र के बड़हरा रोड पर सरकारी शराब की दुकान के पास 22 जुलाई को हुई मारपीट की घटना में घायल व्यक्ति की शुक्रवार को मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
क्षेत्र के श्यामदेउरवां निवासी वशिष्ठ सिंह (40) बीते 22 जुलाई को सरकारी शराब की दुकान पर शराब लेने गए थे। वहां दुकान सामने खाने की सामग्री बेचने वाले से विवाद हो गया। आरोप है कि वहां पर चखना बेच रहे बालिंदर यादव, श्रवण यादव, ईश्वर यादव तथा ईश्वर की पत्नी ने मिलकर उन्हें मारपीट कर घायल कर दिया। घायल वशिष्ठ को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने लखनऊ रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
परिजन एंबुलेंस से शव लेकर आए और शुक्रवार की सुबह थाने में पहुंच कर हंगामा करने लगे। गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद आक्रोशित लोग शांत हो गए। इस संबंध में थानाध्यक्ष निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।