{"_id":"5d5065068ebc3e6cfb088b57","slug":"crime-maharajganj-news-gkp317386866","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हाल में झुलसी विवाहिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हाल में झुलसी विवाहिता की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध हाल में झुलसी विवाहिता की मौत
पति समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
कोठीभार। थाना क्षेत्र के ग्राम बंदी ढाला में संदिग्ध हाल में शनिवार को झुलसी सरोज नामक विवाहिता की रविवार को जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने इस मामले में पति समेत परिवार के पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस को दी गई तहरीर में घुघली थान ाक्षेत्र के ग्राम सभा बांसपार ढेकई निवासी रामबचन केवट ने कहा है कि उन्होंने अपनी बेटी सरोज की शादी करीब दो वर्ष पहले कोठीभार थानाक्षेत्र के बंदी ढाला निवासी छोटेलाल केवट के बेटे संदीप के साथ की थी। उसका गौना बीते 12 मई को हुआ था। आरोप लगाया है कि गौना के बाद से ही सरोज को दहेज के लिए ससुराल वाले मारते-पीटते रहे। कई बार उसके ससुराल वालों को रिश्तेदारों द्वारा समझाया भी गया, परंतु उसका कोई असर नहीं पड़ा। उन्होंने आरोप लगाया है कि बीते 10 अगस्त को दिन में अपराह्न करीब ढाई बजे उनकी पुत्री को मारपीट कर उसके घर के लोगों ने जला दिया। इलाज के दौरान रविवार को दिन में जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष राम दवन मौर्य के बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर आरोपी पति संदीप, ससुर छोटेलाल, सास अजार देवी, ननद गोल्डी व गुड़िया के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर किया गया है।