फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Cricket: YAC Club Maharajganj won the match

क्रिकेट : वाईएसी क्लब महराजगंज ने जीता मैच

Tue, 22 Feb 2022 11:14 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 11:14 PM IST
विज्ञापन
Cricket: YAC Club Maharajganj won the match
क्रिकेट : वाईएसी क्लब महराजगंज ने जीता मैच
विज्ञापन

महराजगंज। स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंगलवार को आयोजित आईटीएम मतदाता जागरुकता क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान वाईएसी क्लब महराजगंज ने रोअर्स क्लब परतावल को 51 रन से पराजित कर दिया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वाईएसी क्लब महराजगंज ने 10 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 113 रन बनाए। नावाद 44, शुभम 25, अजय 15 और शक्ति ने 13 रन का योगदान दिया। जवाब में उतरी रोअर्स क्रिकेट क्लब परतावल के खिलाड़ी 10 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 62 रन ही बना सके। विनित ने 23 और धर्मेंद्र ने 11 रन का योगदान दिया। यासीन को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इससे पहले मुख्य अतिथि डॉ. प्रीती मद्धेशिया एवं डॉ. राजीव मद्धेशिया ने सभी को मतदान करने की शपथ दिलाई। महराजगंज क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव विंध्यवासिनी सिंह ने कहा कि क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्देश्य मतदाताओं को जागरूक करना है। इस दौरान रितेश सिंह, सुदामा, संयुक्त सचिव कुलदीप मणि, अभिषेक विश्वकर्मा, अनिल गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed